Mahendra Singh Dhoni Brand Ambassador of Jio Mart: रिलायंस रिटेल के JioMart ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जियो मार्ट ने अपने फेस्टीवल कैंपेन को जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया के नाम से री-ब्रांड किया है। सेल 8 अक्टूबर से लाइव होगा। वहीं, कैप्टन कूल जियो मार्ट के एक 45 सेकंड के ऐड में नजर आएंगे।
JioUtsav कैंपेन भारत की जीवंत संस्कृति, इसके लोगों और विभिन्न त्योहारों का जश्न मनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अभियान धोनी के जीवन से प्रेरणा लेता है, यह मानते हुए कि उन्होंने अपनी अविश्वसनीय क्रिकेट उपलब्धियों के माध्यम से देश को जश्न मनाने के कई कारण दिए हैं।
शॉपिंग पर बंपर छूट
जियो मार्ट की ‘JioUtsav’ कैंपेन में कई सामानों पर बंपर छूट मिलेगी। ऐसे में अगर आप इस त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स, किराने का सामान, फैशन या घरेलू जरूरी सामान सहित अन्य जरूरत की सामान लेना चाहते हैं, तो आपके लिए ये अच्छा मौका हो सकता है। वर्तमान में, प्लेटफॉर्म 1000 से अधिक कारीगरों के साथ सहयोग करता है और 150,000 यूनिक प्रोडक्ट की सेल करता है।
यह भी पढ़ेंः महा लूट ऑफर! सस्ते में घर ले आएं 32 इंच का Smart TV
जियो मार्ट की यूजर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रहा है। यह अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को कड़ी टक्कर दे रहा है। अब इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोन की अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है ताकि प्लेटफॉर्म को धोनी की लोकप्रियता फायदा पहुंचे।
जियो मार्ट के सीईओ ने क्या कहा?
धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर प्लेटफॉर्म के सीईओ संदीप वरगंती ने कहा, “हमें अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी में एक आदर्श फिट मिला है। उनका व्यक्तित्व जियो मार्ट की तरह विश्वास, विश्वसनीयता और आश्वासन का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा नया कैंपेन लोगों को जश्न मनाने का अवसर देता है।”
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
4 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
7 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
8 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
10 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines