हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Netflix और Amazon Prime छोड़ो Jio दे रहा है छप्परफाड़ ऑफर! इन दो प्लान्स में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

JioCinema Premium Subscription Plans: अगर आप Netflix और Amazon Prime के महंगे सब्सक्रिप्श को नहीं खरीदना चाहते लेकिन सस्ते में नई फिल्में या वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो JioCinema Premium आपके लिए है।

विज्ञापन

JioCinema Premium Subscription Plans: अगर आप एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं और अक्सर नई फिल्में या वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो JioCinema Premium आपके लिए बेस्ट OTT प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। जो Netflix या Prime Video से काफी सस्ता है। JioCinema Premium की कीमत 25 रुपये प्रति महीना है और यह देश का सबसे किफायती OTT प्लेटफॉर्म है जो 4K रिज़ॉल्यूशन तक कंटेंट देखने की सुविधा देता है।

JioCinema को आप स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर एक्सेस कर सकते हैं और इस सब्सक्रिप्शन की सबसे अच्छी बात यह है कि यह लाइव स्पोर्ट्स और पीकॉक, HBO, निक और कुछ अन्य जैसे बड़े इंटरनेशनल स्टूडियोज के एक्सक्लूसिव कंटेंट के साथ ऐड फ्री यूजर एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

इन दो प्लान्स में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

हालांकि, 25 रुपये के सब्सक्रिप्शन के साथ, कोई यूजर केवल एक ही डिवाइस पर प्रीमियम कंटेंट एक्सेस कर सकता है। जबकि 89 रुपये प्रति महीने की कीमत वाला फैमिली सब्सक्रिप्शन यूजर्स को एक साथ चार डिवाइस पर JioCinema Premium एक्सेस करने की सुविधा देता है और यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिनके परिवार के लोग अलग-अलग डिवाइस पर अपनी पसंद का कंटेंट देखना चाहते हैं।

वीडियो रिज़ॉल्यूशन की नहीं है कोई लिमिट

जियो ने थोड़े समय के लिए 299 रुपये की कीमत पर एक सालाना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किया था। नेटफ्लिक्स या प्राइम वीडियो पर एंट्री-लेवल प्लान के में वीडियो रिज़ॉल्यूशन को 720p या 480p तक सीमित रखा गया है, लेकिन जियोसिनेमा प्रीमियम में सिर्फ एक सब्सक्रिप्शन टियर है जो बाकि प्लेटफॉर्म की तुलना में बहुत सस्ता है। साथ ही, वीडियो-स्ट्रीमिंग रिज़ॉल्यूशन पर कोई लिमिट नहीं है।

Jio सिम पर फ्री मेंबरशिप?

फास्ट इंटरनेट कनेक्शन वाले यूजर्स स्मार्ट टीवी पर 4K रिज़ॉल्यूशन में लेटेस्ट फिल्में और टीवी शो स्ट्रीम कर सकते हैं। ध्यान दें कि कंपनी हर जियो सिम कार्ड के साथ Ad-सपोर्टेड जियोसिनेमा की मेंबरशिप ऑफर करती है, लेकिन प्लेटफॉर्म का फुल मजा लेने के लिए आपको प्रीमियम टियर की मेंबरशिप लेनी होगी। जियोसिनेमा प्रीमियम इस वक्त एकमात्र ओटीटी प्लेटफॉर्म है जो गेम ऑफ थ्रोन्स, लॉ एंड ऑर्डर जैसे खास कंटेंट का एक्सेस देता है, और इसमें फ़्यूरियोसा, गॉडज़िला x किंग, ड्यून, ओपेनहाइमर और अन्य लेटेस्ट हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर भी शामिल हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें