JioCinema Premium New Subscription Plan: क्या आप भी JioCinema पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने फिर एक बार अपने लाखों यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है और सबसे सस्ता OTT सब्सक्रिप्शन प्लान पेश करके सभी को चौंका दिया है। दरअसल कंपनी ने एक ‘JioCinema Premium’ प्लान पेश किया है जिसमें यूजर्स सिर्फ 29 रुपये प्रति माह पर बेहतर क्वालिटी में कंटेंट के साथ AD फ्री अपने फेवरेट शो या सीरीज का मजा ले सकते हैं।
प्लान में क्या कुछ मिल रहा है खास?
इस प्लान के साथ आप प्लेटफार्म पर Ad-free कंटेंट के साथ 4K क्वालिटी में वीडियो देख सकते हैं। यहां तक की प्लान में कंटेंट को ऑफलाइन देखने की भी सुविधा मिल रही है। इसके अलावा कंपनी इस प्लान में डब किए गए टॉप इंटरनेशनल कंटेंट को स्थानीय भाषाओं में देखने की सुविधा भी दे रही है। इसमें गेम ऑफ थ्रोन्स और हाउस ऑफ द ड्रैगन जैसी पॉपुलर सीरीज के साथ-साथ पीकॉक, एचबीओ, पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी जैसे स्टूडियो की फिल्में भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart-Amazon नहीं यहां से खरीदें 1.5 टन AC आधी कीमत पर, मिस मत करना मौका!
एक स्क्रीन पर देख पाएंगे कंटेंट
इस प्लान को लेने वाले मेंबर स्मार्ट टीवी सहित किसी भी डिवाइस पर स्पेशल सीरीज, फिल्में, हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर, बच्चों के शो और टीवी शो का मजा ले सकते हैं। हालांकि इस प्लान में आप एक बार में सिर्फ एक स्क्रीन पर कंटेंट देख पाएंगे लेकिन कंपनी ने इस कमी को पूरा करने के लिए एक फैमिली प्लान भी पेश किया है।
‘फैमिली’ प्लान भी किया पेश
JioCinema ने 89 रुपये प्रति माह की कीमत वाला एक ‘फैमिली’ प्लान भी पेश किया। यह प्लान एक साथ चार स्क्रीन पर एक्सेस की सुविधा देता है। कहा जा रहा है कि JioCinema प्रीमियम मेंबर अभी बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के आटोमेटिक ‘फैमिली’ प्लान में अपग्रेड हो जाएंगे। देखा जाए तो Netflix और Amazon Prime के प्लान्स के मुकाबले ये काफी सस्ता OTT सब्सक्रिप्शन प्लान है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
10 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines