JioCinema Premium Annual Plan: पिछले महीने, Jio ने अपने OTT ऐप JioCinema के लिए एक प्रीमियम Ad-free सब्सक्रिप्शन को पेश किया था जहां कंपनी ने सिर्फ 29 रुपये प्रति माह में 4K स्ट्रीमिंग समेत कई सुविधाएं दी थी। अब, कंपनी ने घोषणा की है कि इसी JioCinema प्रीमियम Ad-Free प्लान को आप 12 महीनों के लिए सिर्फ 299 रुपये में खरीद सकते हैं। इससे पहले इस प्लान की कीमत 999 रुपये थी। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
मिलती है ये सुविधाएं
बता दें कि पिछले महीने तक, JioCinema के पास कोई भी Ad फ्री प्लान नहीं था लेकिन न्यू एनुअल और मंथली प्लान न केवल Ad-free एक्सपीरियंस दे रहे हैं, बल्कि यूजर्स को 4K रिजॉल्यूशन तक कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा भी देती हैं, जिसमें आप लाइव स्पोर्ट्स मैच का मजा भी ले सकते हैं।
अमेजन प्राइम की बढ़ी मुश्किलें
ऐसे समय में जब अमेजन प्राइम वीडियो जैसे पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पे करने वाले यूजर्स को भी विज्ञापन दिखा रहे हैं, JioCinema एक अलग दिशा में जा रहा है और यह सबसे सस्ते ओटीटी प्लेटफार्म में से एक बन गया है जो Ad-free एक्सपीरियंस दे रहा है। अगर आप JioCinema पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो ये एनुअल प्लान काफी जबरदस्त है क्योंकि आप इस प्लान के साथ शानदार कंटेंट के साथ पैसे भी बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
मिलेंगे मंथली प्लान वाले सभी बेनिफिट्स
मंथली प्लान की तरह एनुअल मेम्बरशिप में भी आपको एचबीओ, पीकॉक और पैरामाउंट प्लस के कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा मिलती है।JioCinema iPhone और Android, Google TV, FireOS, Apple TV जैसे विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और इसे वेब ब्राउजर से भी एक्सेस किया जा सकता है। Jio का कहना है कि स्ट्रीमिंग की क्वालिटी स्क्रीन के रिजॉल्यूशन पर निर्भर करती है।
JioCinema के लेटेस्ट मंथली और एनुअल प्लान Netflix, Prime Video और Disney+ Hotstar से काफी सस्ते हैं। इनमें से किसी भी प्लान को खरीदने के लिए आप JioCinema की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
15 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
16 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
18 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
20 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
22 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines