क्या IPL के लिए भी पैसे वसूलेगा JioCinema? कंपनी ने दिखाई Ad-Free प्लान की झलक

JioCinema New Subscription Plan: क्या आप भी IPL देखते वक्त बीच-बीच में आने वाले विज्ञापन से परेशान हो गए हैं? अगर हां, तो कंपनी आपके लिए जबरदस्त Ad-फ्री प्लान ला रही है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

JioCinema New Subscription Plan

JioCinema New Subscription Plan: सबसे पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक JioCinema यूजर्स के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने एक ट्वीट में एक वीडियो शेयर करते हुए नए प्लान्स लाने की घोषणा की थी, जिससे यह साफ हो गया है कि यूजर्स जल्द ही प्लेटफॉर्म पर Ad-फ्री एक्सपीरियंस ले पाएंगे। इस प्लान के लॉन्च के साथ यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्लेटफॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के लिए भी लोगों से शुल्क लेना शुरू कर देगा? आइए इसके बारे में जानते हैं।

इस दिन आ रहा है नया प्लान  

JioCinema ने X पर एक शॉर्ट वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि लोग वीडियो के बीच हर समय विज्ञापन देखकर थक गए हैं। इसलिए, अब कंपनी 25 अप्रैल को एक नया Ad-free सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। शेयर किए गए वीडियो में एक फैमिली प्लान भी देखा गया है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

IPL देखने के देने होंगे पैसे?

यह भी संभावना जताई जा रही है कि JioCinema IPL देखने के लिए भी शुल्क लेना शुरू कर सकता है। फिलहाल यह प्लेटफॉर्म लोगों को फ्री  में आईपीएल देखने की सुविधा दे रहा है, हालांकि लोगों को अभी प्लेटफार्म पर एड्स भी देखने पड़ते हैं।

4K में कंटेंट का ले पाएंगे मजा

फिलहाल, अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं है कि IPL के लिए भी शुल्क लिया जाएगा या नहीं। लीक्स में कहा जा रहा है कि नया JioCinema प्लान यूजर्स को 4K में कंटेंट देखने और यहां तक कि उन्हें डाउनलोड करने की भी सुविधा दे सकता है।

अभी मौजूद हैं ये प्लान

फिलहाल JioCinema के दो प्लान मौजूद हैं। इसमें 999 रुपये का एनुअल सब्सक्रिप्शन और 99 रुपये का मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान शामिल है। हालांकि ये प्लान लेने के बाद भी आपको प्लेटफार्म पर एड्स देखने को मिलते हैं, भले ही आप एक प्रीमियम यूजर हों।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ