Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
JioBook 2023: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो स्मार्टफोन के बाद अब धीरे-धीरे लैपटॉप मार्केट में भी अपने पैर पसार रही है। दिसंबर 2022 में अपना पहला लैपटॉप लॉन्च करने के बाद कंपनी 31 जुलाई 2023 को नया जियोबुक (Jio Book 2023) जारी करने को तैयार है।
नए जियोबुक में कई एडवांस्ड फीचर्स मौजूद होंगे जो कि इसे पिछले वाले से कई बेहतर बनाएंगे। ये 4जी आधारित होगा और साथ ही इसमें जियो ओएस प्रोसेसर मौजूद होगा। लैपटॉप को बार-बार चार्ज भी नहीं करने की जरूरत होगी। क्योंकि इसमें 24 घंटे की बैटरी बैकअप मिलने की संभावना है।
जियो का नया लैपटॉप आपको 4जी कनेक्टिविटी के साथ-साथ वाईफाई का सपोर्ट भी प्रदान करेगा। इसमें गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए ओक्टा-कोर चिपसेट का उपयोग किया गया है। जिसके माध्यम से स्पीड बेहतर रहेगी। फुल चार्जिंग पर इसकी बैटरी पूरे दिन चलेगी। इसके फ्रंट में वेबकैम भी दिया जाएगा जिसके इस्तेमाल से वीडियो कॉल की जा सकेगी। नए JioBook का वजन 990 होगा और ये अपने जियोबुक 2022 मॉडल की तुलना में कम से कम 200 ग्राम हल्का होने वाला है।
जियो ने इस लैपटॉप के कलर पर भी ध्यान दिया है और इसे आकर्षक बनाया है। जियो का लैपटॉप नीले और ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। इसमें मैट फिनिश भी मिलने की संभावना है। यह JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और JioMeet, JioCloud और JioSecurity जैसे प्रीलोडेड ऐप्स के साथ आएगा।
जियोबुक 2023 की कीमतों की तो आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लैपटॉप 20 हजार रुपए से भी कम कीमत पर उपलब्ध होगा। जो कि आमतौर पर एक अच्छे स्मार्टफोन से भी कम है।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।