Jio vs Vi vs BSNL Recharge Plans with 180 Days Validity: लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपनाना चाहते हैं? अगर हां, तो टेलीकॉम कंपनी द्वारा प्रदान किए जा रहे प्लान को अपना सकते हैं। रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल जैसी कंपनियां अपने ग्राहकों को अलग-अलग कीमत और खासियत के साथ रिचार्ज प्लान प्रदान करती हैं। अगर आप 180 दिनों तक रिचार्ज से छुट्टी पाना चाहते हैं तो आइए जान लेते हैं कि जियो, बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया में से किसका प्लान सबसे सस्ता और बेस्ट हो सकता है?
BSNL का 180 दिनों वाला प्लान
बीएसएनएल का 897 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 90GB डेटा की सुविधा मिलती है। ये डेटा खत्म होने पर यूजर्स को 40kbps की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा मिलती है।
जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के पास 180 दिनों की वैधता वाला कोई रिचार्ज प्लान नहीं है लेकिन 200 दिनों की वैधता वाला प्लान है। सिर्फ 2025 रुपये में 200 रुपये का वैधता वाला प्लान अपना सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2.5 जीबी डेटा और डेली 100 SMS बेनिफिट मिलता है।
अन्य सुविधा की बात करें तो प्लान के साथ जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस मिलता है। प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा और JioHotstar सब्सक्रिप्शन का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel: 56 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज, जानें किसका प्लान बेस्ट?
वीआई का 180 दिनों वाला प्रीपेड प्लान
वोडाफोन-आइडिया का 180 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 1749 रुपये की कीमत के साथ आता है। इसके साथ डेली 1.5 GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और रोजाना 100 SMS का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा 5जी नेटवर्क क्षेत्र में अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है। ये प्लान वीकेंड डेटा रोलओवर, बिंज ऑल नाइट और डेटा डिलाइट जैसे अन्य बेनिफिट्स के साथ आता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel: 365 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, जानें किसका सबसे बेस्ट
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
7 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
8 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
11 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
12 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
14 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines