Jio vs Airtel vs Vodafone idea Recharge Plans: टेलीकॉम कंपनियों में एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया का नाम सबसे प्रसिद्ध है। तीनों दिग्गज कंपनियां ग्राहकों को किफायती और बेस्ट रिचार्ज प्लान देने का दावा करती हैं। अलग-अलग वैधता, कीमत और सुविधाओं के साथ रिचार्ज प्लान का फायदा दिया जाता है। अगर आप एयरटेल, वीआई या जियो के ग्राहक हैं तो सस्ते रिचार्ज प्लान को अपनाकर कम कीमत में ज्यादा सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। आज हम आपको जियो, वीआई और एयरटेल का करीब 3 महीने वाला रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं किसका रिचार्ज सबसे सस्ता और बेस्ट है?
वोडाफोन आइडिया का सस्ता प्लान
वीआई की ओर से करीब 3 महीने यानी 84 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। सिर्फ 509 रुपये में ग्राहकों को कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा मिलती है। लोकल और STD अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 1000 SMS की सुविधा मिलती है। डेटा बेनिफिट के तौर पर प्लान के साथ कुल 6GB डेटा मिलता है। अगर आपके यहां वाईफाई कनेक्शन है तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट होने के साथ सस्ता भी रहेगा।
एयरटेल का 3 महीने वाला सस्ता प्लान
एयरटेल का 84 दिनों वाला रिचार्ज प्लान सिर्फ 548 रुपये का आता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉल्स, डेटा और SMS का बेनिफिट मिलता है। साथ ही अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस प्रीपेड प्लान के साथ करीब 3 महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 900 SMS और कुल 7GB डेटा का फायदा मिलता है। अन्य सुविधा के तौर पर ये प्लान अपोलो 24/7 सर्किल, एसएमएस अलर्ट और फ्री हैलोट्यून्स जैसी सुविधाओं के साथ है।
जियो का 84 दिनों वाला सस्ता प्लान
जियो का 84 दिनों वाला रिचार्ज प्लान सिर्फ 479 रुपये में कॉलिंग, एसएमएस और डेटा की सुविधा प्रदान करता है। ग्राहकों को प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 1000 SMS और कुल 6GB डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा JioTV और JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल मुफ्त मिलता है। 5जी नेटवर्क यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा बेनिफिट भी मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio Recharge Plan: जियो का 336 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, 11 महीने तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT का फायदा
संबंधित खबरें
क्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 hr agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
6 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
7 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
23 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines