Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: फोन की जरूरत इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि इसके जरिए इंटरनेट चलाने से लेकर एक दूसरे से बात करने तक के लिए सिम कार्ड को रिचार्ज करना जरूरी हो जाता है। बिना रिचार्ज के रहना ज्यादा मुश्किल तब लगता है जब हमारा ज्यादातर काम फोन के माध्यम से होता है और वाईफाई कनेक्शन भी न हो। ऐसे में एक दिन भी बिना रिचार्ज के रहना मुश्किल हो जाता है। जबकि, महंगे रिचार्ज होने के कारण भी कई बार सस्ते प्लान की तलाश में हम ये काम टाल देते हैं।
अगर आप लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान को नहीं अपनाना चाहते तो करीब 1 महीने की वैधता वाले प्लान को भी अपना सकते हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसे प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को अलग-अलग वैधता और कीमत के साथ 28 दिनों का प्लान ऑफर करती हैं। आइए 28 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं।
जियो का 28 दिनों वाला प्लान (Jio 28 Days Plan)
रिलायंस जियो के 28 दिनों वाले प्लान की कीमत 349 रुपये है। इसमें यूजर को हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को जियो के चुनिंदा ऐप्स को इस्तेमाल करने का भी एक्सेस मिल जाता है।
एयरटेल 28 दिनों का रिचार्ज प्लान (Airtel 28 Days Recharge Plan)
एयरटेल का 28 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 398 रुपये का आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस, डेली 2GB डेटा के अलावा ओटीटी का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलता है। हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा Airtel Thanks ऐप का भी फ्री एक्सेस मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- 336, 365 और 395 दिनों के रिचार्ज प्लान में से कौन सा ज्यादा किफायती?
वीआई 1 मंथ प्लान (Vodafone Idea 1 Month Plan)
वोडाफोन आइडिया की ओर से 349 रुपये का 28 दिनों वाला रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्वान के साथ यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस, वीकेंड डेटा रोलओवर और बिंज ऑल नाइट का बेनिफिट भी मिलता है।
बीएसएनएल 1 महीने का प्लान (BSNL 1 Month Recharge Plan)
बीएसएनएल सस्ते प्लानों के लिए जाना जाता है लेकिन 5जी और 4जी नेटवर्क के मामले में पीछे है। इसके अलावा भारत के सभी क्षेत्रों में प्लान की सुविधा देने में भी थोड़ा सा पीछे है। हालांकि, बात करें 28 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की तो यूजर्स को 187 रुपये में 2 जीबी डेटा वाला प्लान मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट भी शामिल है।
ये भी पढ़ें- 84, 98 और 336 दिनों के रिचार्ज प्लान, कौन सा सबसे सस्ता? जानिए
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 hr agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
5 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
8 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines