Jio vs Airtel vs VI Voice Only Plan: TRAI के कुछ नए नियम दिए हैं, जिसके तहत सभी टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस और SMS-ओनली प्लान पेश करने का निर्देश दिया गया था। इसके तहत कंपनियों ने अपने कंज्यूमर्स के लिए नए प्लान पेश किए हैं। जहां जियो और एयरटेल ने दो-दो प्लान पेश किए हैं, वहीं वोडाफोन आइडिया ने भी एक प्लान पेश किया है। यहां हम इन तीनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स के प्लान की तुलना कर रहे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
TRAI का नियम
TRAI ने कुछ समय पहले नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को जितनी जल्दी हो सके ऐसे प्लान लाने का निर्देश दिया गया है, जिसमें केवल वॉयस और SMS की सुविधा दी जाएगी। ये नियम उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं, जो 2G फोन यूज करते हैं या ड्यूल सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में वे अपने सिम को केवल कॉलिंग या मैसेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी उन्हें अपनी हर सिम में डेटा पैक के साथ रिचार्ज नहीं करना होगा।
Airtel vs Jio vs Vi
Jio vs Airtel vs VI: वॉयस और SMS-ओनली प्लान
| टेलीकॉम कंपनी | प्लान | वैलिडिटी | बेनिफिट्स |
| रिलायंस जियो | 458 रुपये | 84 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 1,000 फ्री SMS और Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन |
| 1958 रुपये | 365 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, मुफ्त नेशनल रोमिंग, 3,600 फ्री SMS और Jio Cinema | |
| एयरटेल | 509 रुपये | 84 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 900 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस |
| 1,999 रुपये | 365 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3000 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस | |
| वोडाफोन | 1,460 रुपये | 270 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS |
हालांकि, शुरुआत में कंज्यूमर इस फैसले से खुश नजर आए, वहीं अब टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा पेश किए गए प्लान उन्हें निराश कर रहे हैं। कंपनियों ने प्लान की कीमतें तो वही रखी हैं, लेकिन इसमें मिलने वाले फायदे कम कर दिए हैं। यानी कि डेटा सुविधाएं हटाने के बावजूद, प्लान की कीमत में कोई खास कमी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इन प्लान पर उठे विवाद पर भी TRAI ने कार्रवाई करने की बात कही है।
यह भी पढ़ें- TRAI SIM Validity Rules: 90 दिनों की वैलिडिटी के नियम पर सवाल, TRAI ने खारिज कीं अफवाहें
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
11 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
16 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
18 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines