Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: आज के समय में हमारा स्मार्टफोन ही हमारे लिए चलता-फिरता मनोरंजन का जरिया बन चुका है। ऐसे में फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग या चैटिंग के लिए नहीं बल्कि खुद को एंटरटेन करने के लिए भी करने लगे हैं। ऐसे में उस तरह के रिचार्ज प्लान को अपनाना पसंद करने लगे हैं जो जेब पर भी कम भार डाले और कई सारे बेनिफिट्स के साथ हो। बात करें टेलीकॉम सेक्टर में मौजूद तमाम कंपनियों में से 3 प्रमुख कंपनी की तो रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, एसएमएस और ओटीटी बेनिफिट्स वाले प्लान ऑफर करते हैं।
कॉलिंग, डेटा के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री
जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा ऐसे रिचार्ज प्लान ऑफर किए जा रहे हैं जिनके साथ यूजर्स को जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त दे रहा है। आइए जानते हैं तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में कौन सी कंपनी सस्ते में फ्री जियो हॉटस्टार वाला रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही हैं।
जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो की ओर से 90 दिनों के लिए Free JioHotstar ट्रायल दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से 299 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले रिचार्ज प्लान के साथ जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। जियो यूजर्स के पास MyJio ऐप से एक्टिव रिचार्ज के साथ जियो हॉटस्टार की सुविधा मुफ्त मिल सकेगी। आपके लिए प्लान के साथ मुफ्त जियो हॉटस्टार है या नहीं? इसकी जानकारी भी आप ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
एयरटेल का सस्ता प्लान
एयरटेल की ओर से किसी रिचार्ज प्लान के साथ जियोहॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जाता है। इसके अलावा एड ऑन रिचार्ज प्लान उपलब्ध है। एयरटेल द्वारा 100 रुपये और 195 रुपये वाला जियो हॉटस्टार पैक दिया जाता है। प्लान के साथ 100 रुपये में 5GB हाई स्पीड डेटा के साथ जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो एक्टिव प्लान के साथ चलता है। इसके अलावा 195 रुपये का जियो हॉटस्टार पैक मिलता है जो 15GB हाई स्पीड डेटा प्रदान करता है। इस पैक की वैधता 90 दिनों तक की होती है।
ये भी पढ़ें- Jio का 1 साल वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कम कीमत में मिलेंगे 336 दिनों के लिए जबरदस्त फायदे!
वोडाफोन आइडिया का जियो हॉटस्टार पैक
वोडाफोन आइडिया का जियो हॉटस्टार पैक 101 रुपये का आता है, जिसके साथ 30 दिनों के लिए 5GB हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिलती है। हालांकि, वीआई की ओर से दो रिचार्ज प्लान के साथ सिर्फ जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस का फायदा दिया जाता है। 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा और 300 SMS की सुविधा 239 रुपये में दी जाती है। एक प्लान 399 रुपये का दिया जाता है जिसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा, डेली 100 SMS और जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
17 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
18 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
20 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
22 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines