Jio vs Airtel vs Vi: 719 का प्लान इस दिन से पहले करा लें Recharge, हो जाएगा 140 रुपये महंगा!

Jio vs Airtel vs Vi 84 Days Validity Recharge Plans: आप जियो, एयरटेल या वोडाफोन आइडिया के 84 दिनों वाले प्लान को अपनाते हैं तो जल्दी से रिचार्ज कर लें, क्योंकि कुछ ही दिनों में तीनों कंपनी के प्लान 140 रुपये महंगे होने जा रहे हैं।

Jio vs Airtel vs Vi 84 days validity plans

Jio vs Airtel vs Vi

विज्ञापन

Jio vs Airtel vs Vi Rs 719 Recharge Plans: तीन दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां- रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने कई प्लान की कीमत में बदलाव किए हैं। ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रिचार्ज प्लान महंगे होने जा रहे हैं। किसी में 14, तो किसी में 50 से ज्यादा तो किसी में 100 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। नए प्लान की लिस्ट सभी ग्राहकों के लिए प्लेटफॉर्म पर जल्द अपडेट हो जाएंगे, लेकिन इससे पहले ग्राहकों के पास अच्छा मौका भी है।

दरअसल, नए प्लान के लागू होने से पहले अगर आप रिचार्ज करा लेंगे तो आपके अच्छे खासे पैसे बच सकते हैं। अगर बात करें जियो, एयरटेल और वीआई के 84 दिनों वाले रिचार्ज प्लान की तो इन कंपनियों का एक खास प्लान 719 रुपये का आता है। हालांकि, तीनों कंपनियां 719 रुपये में 84 दिनों की वैधता के साथ रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं, लेकिन अगर बात करें सुविधाओं की तो एक कीमत में सभी कंपनियां अलग-अलग सुविधाओं का लाभ देते हैं।

विज्ञापन

719 का प्लान हो जाएगा 859 रुपये का

जियो और एयरटेल के रिचार्ज प्लान 3 जुलाई 2024 से महंगे हो जाएंगे। नई लिस्ट को प्लेटफॉर्म पर अपडेट किया जाएगा और फिर रिचार्ज के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। वोडाफोन आइडिया के भी प्लान महंगे हो रहे हैं जो 4 जुलाई 2024 से सभी के लिए लागू होंगे। रिचार्ज प्लान की नई लिस्ट में 719 रुपये का प्लान 140 रुपये महंगा हो गया है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के लिए यूजर्स को 859 रुपये खर्च करने होंगे।

किसका रिचार्ज प्लान पड़ेगा सस्ता?

आपके पास कुछ ही दिन हैं और अगर आपको 84 दिनों की वैधता वाले प्लान को अपनाना है और इसके लिए 719 रुपये खर्च करना चाहते हैं तो एयरटेल और जियो यूजर्स 3 जुलाई से पहले रिचार्ज करा लें। जबकि, वीआई यूजर्स के पास 4 जुलाई से पहले तक का मौका है। वहीं, अगर बात की जाए कि तीनों कंपनियों में से किसका प्लान आपके लिए सुविधा के लिहाज से सस्ता पड़ेगा, तो आइए जानते हैं।

Jio Rs 719 Plan

जियो की ओर से 719 रुपये में डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा दी जा रही है। साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा और जियो ऐप्स का बेनिफिट भी दिया जा रहा है। हालांकि, 3 जुलाई के बाद इन सभी सुविधा के लिए आपको 859 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन

Vi Rs 719 Recharge Plan

वोडाफोन आइडिया की ओर से 719 रुपये में प्रतिदिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर का भी फायदा दिया जाता है। ऐसे में अगर आप एक ऐसे यूजर हैं जो इंटरनेट का इस्तेमाल रात को 12 बजे के बाद ज्यादा करना पसंद करते हैं तो आपके लिए इस कंपनी का प्लान किफायती हो सकता है।

विज्ञापन

Airtel Rs 719 Plan

जियो की तरह एयरटेल भी अपने ग्राहकों को 719 रुपये 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा देता है। हालांकि, डेटा जियो की तुलना में कम मिलता है। एयरटेल का 719 वाला प्लान प्रतिदिन 1.5GB डेटा के साथ है। जियो इतने रुपये में रोजाना 2GB डेटा बेनिफिट दे रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ