हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jio vs Airtel vs Vi: 300 रुपये से कम में किसका प्लान सबसे सस्ता? जानिए वैधता से लेकर सब कुछ

Jio vs Airtel vs Vi: 300 रुपये से कम कीमत वाला रिचार्ज प्लान देख रहे हैं? तो आइए जियो, एयरटेल और वोडाफोन के प्लानों में से जानते हैं कि किसका रिचार्ज सबसे किफायती रहेगा?

विज्ञापन
Jio vs Airtel vs Vi

Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plan under 300: जब बात आती है एक अच्छे रिचार्ज प्लान को चुनने की तो हम नेटवर्क सर्विस देखने के साथ साथ प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पर भी गौर करते हैं। साथ ही कीमत के हिसाब से प्लान में कितने दिन और कौन कौन सी सुविधा दी जाती है? इसे भी देखते हैं। देश में 3 दिग्गज कंपनियां हैं, जो अपने ग्राहकों को विभिन्न कीमत के साथ अलग अलग सुविधा प्रदान करते हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की ओर से कई प्लान पेश किए जाते हैं जिनमें से आज हम आपको 300 रुपये से कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए 300 रुपये से कम कीमत वाले प्लान के बारे में जानते हैं।

Reliance Jio Plan under Rs 300

जियो की ओर से 299 रुपये का प्लान ऑफर किया जाता है, जिसकी वैधता 28 दिनों तक की होती है। कुल डेटा बेनिफिट 56GB मिलता है। जबकि हर दिन डेली 2GB डेटा मिलता है। प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। एक प्लान 259 रुपये का आता है जिसकी वैधता 23 दिनों तक की है। हालांकि, बेनिफिट्स 299 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं।

ये भी पढ़ें- Jio के बाद Airtel ने पेश किए फ्री OTT वाले Plans

विज्ञापन

Vodafone Idea Plan under 300

वोडाफोन आइडिया की ओर से 300 रुपये से कम कीमत में 289 रुपये का प्लान ऑफर किया जाता है। इसके साथ यूजर को 1000 वॉयस टॉकटाइम मिनिट्स मिलते हैं। डेली 1.5 डेटा और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट, वीआई मूवीज और टीवी ऐप के बेनिफिट्स भी शामिल हैं। एक प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ जिसकी कीमत 269 रुपये है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1GB डेटा और डेली 100 SMS की सुविधाएं शामिल हैं।

Airtel Plan under 300

एयरटेल का रिचार्ज प्लान 299 रुपये का आता है जो 28 दिनों की वैधता के साथ है। इसमें यूजर्स को हर दिन 1.5 GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल समेत 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। एक प्लान 265 रुपये का है जिसमें 299 रुपये वाले बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन डेटा हर दिन के लिए सिर्फ 1 GB मिलता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 336, 365 और 395 दिनों के रिचार्ज प्लान में से कौन सा ज्यादा किफायती?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola