Jio vs Airtel vs VI: दो महीनों की वैधता के साथ आते हैं ये प्लान, जानिए कौनसा सबसे बेहतर?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio vs Airtel vs VI: अगर आप हर महीने रिचार्ज करते-करते तंग आ गए हैं तो इसे लेकर अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ना ही एक साल की वैधता यानी 365 दिनों के वैधता वाले प्लान को अपनाने की जरूरत है। आपकी हर महीने की रिचार्ज करवाने की परेशानी दो महीने वाले रिचार्ज प्लान से दूर हो सकती है जो कम कीमत में कई बेनिफिट्स के साथ भी आते हैं।
आज हम आपके लिए रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के वो रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं जो 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा समेत कई बेनिफिट्स शामिल है। आइए जानते हैं कि तीनों कंपनी में से कौन सा प्लान बेस्ट है।
एयरटेल की ओर से 479 रुपये में 56 दिनों का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा ये प्लान रोजाना 1.5GB डेटा का बेनिफिट देता है। इसके अलावा विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जियो के पास भी 479 रुपये वाला प्रीपेड प्लान है। इसमें रोजाना 100SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1.5GB डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस मिलता है। इसकी वैधता 56 दिनों की है।
वोडाफोन आइडिया यानी वीआई के पास भी 479 रुपये का रिचार्ज प्लान है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों तक की है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और डेटा का लाभ शामिल है। इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा वीआई के ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है। साथ ही डेटा डिलाइट और वीकेंड डेटा रोलओवर की भी सुविधा मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: