हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jio vs Airtel vs Vi: 336 दिन के इस प्लान के सामने भूल जाएंगे 365 दिनों वाला रिचार्ज, जानें कौन सा रहेगा सबसे बेस्ट?

Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plans: लंबी वैधता वाले रिचार्ज को अपनाने का सोच रहे हैं? ऐसे में 336 दिन या 365 दिन वाले प्लान को अपना सकते हैं, लेकिन आपके लिए कौन सा बेस्ट रिचार्ज रहेगा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Photo Credit: News24

Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plans: रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों किफायती रिचार्ज प्लान प्रदान करने दावा करती हैं। अलग-अलग वैधता और सुविधा के साथ विभिन्न रिचार्ज प्लान उपलब्ध भी हैं। इनमें लंबी वैधता वाले प्लान में 56 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 336 दिन और 365 दिनों की वैधता वाले प्लान शामिल हैं। हालांकि, आपकी जेब के लिए या कहें कि बजट में कौन से रिचार्ज प्लान हैं जो बेस्ट रहेंगे?

इसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 336 दिनों वाले प्लान के सामने 365 दिन क्या बेहतर रहेगा? कौन सी कंपनी सस्ता रिचार्ज प्लान देती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio vs Airtel vs Vi: 365 दिन वाले रिचार्ज प्लान

365 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपनाकर 1 साल यानी 12 महीने के लिए आप रिचार्ज से छुट्टी पा सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो की ओर से 365 दिन वाला प्लान ऑफर किया जाता है।

विज्ञापन

जियो का 365 दिन वाला प्लान- रिलायंस जियो का 3499 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके साथ प्रतिदिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। जियो ऐप्स का एक्सेस भी मुफ्त मिलता है।

वीआई का 365 दिनों वाला प्लान- वोडाफोन-आइडिया की ओर से 3499 रुपये में 365 दिनों वाला रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 1.5GB डेटा और  मिलती है। अन्य बेनिफिट्स में रात 12 से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दी जाती है।

विज्ञापन

एयरटेल का 365 दिन वाला रिचार्ज- एयरटेल की ओर से 365 दिनों वाला प्लान 2249 रुपये का दिया जाता है। सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। पैक में कुल 30GB डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा एसएमएस बेनिफिट शामिल है।

ये भी पढ़ें- Recharge Plans: 40 से 60 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान, जानें कौन सा सबसे बेस्ट?

विज्ञापन

क्या 365 दिन के प्लान के सामने बेस्ट है 336 दिन का रिचार्ज?

336 दिन वाला रिचार्ज प्लान करीब 11 महीने का प्लान है जो 365 दिनों की वैधता में कम दिन के साथ आता है, लेकिन कीमत के मामले में भी कम है। फिलहाल, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की ओर से कोई प्लान नहीं दिया जाता जो 336 दिनों की वैधता के साथ आता हो लेकिन 365 दिन के प्लान हैं जिनकी कीमत 2000 रुपये से ऊपर ही है।

जियो के प्लान की बात करें तो 365 दिन के प्लान के सामने 336 दिन का प्लान किफायती माना जाता है। सिर्फ 1748 रुपये में यूजर्स को 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS की सुविधा मिलती है। ये रिचार्ज उनके लिए बेस्ट है जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती है और वो Wi-Fi कनेक्शन में रहते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Starlink Satellite Internet: वेस्ट अफ्रीका में शुरू हुई स्टारलिंक सर्विस, भारत में कब तक और कितने रुपये में मिलेगा सैटेलाइट इंटरनेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola