हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jio vs Airtel vs Vi: फ्री Netflix वाला रिचार्ज प्लान किसका सबसे सस्ता? जानिए

Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plans: क्या आप भी फ्री Netflix वाला रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं? अगर हां, तो आइए जानते हैं रिलायंस जियो, एयरटेल या वोडाफोन आइडिया में से किसका रिचार्ज प्लान सस्ता है।

विज्ञापन
Jio vs Airtel vs Vi

Jio vs Airtel vs Vi Free Netflix Recharge Plans: देश भर में 3 सबसे प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का नाम आता है। तीनों टेलीकॉम कंपनियां, अलग-अलग कीमत और सुविधा के साथ प्लान पेश करने के लिए जानी जाती हैं। कोई रिचार्ज प्लान बंपर डेटा के साथ आता है तो कई ऐसे प्लान हैं जो मनोरंजन का पिटारा कहला सकते हैं। आज हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के उन प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है, आइए जानते हैं किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता हो सकता है?

Reliance Jio का Free Netflix वाला प्लान

रिलायंस जियो का नाम टेलीकॉम सेक्टर में सबसे पहले नंबर पर आता है। हर क्षेत्र में 5जी नेटवर्क की सुविधा प्रदान करने के लिए जियो को जाना जाता है। अगर आप फुल ऑन मनोरंजन चाहते हैं तो जियो का 1299 रुपये वाला प्लान अपना सकते हैं। इस प्लान के साथ यूजर्स को डेली 100 SMS, हर दिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता 84 दिनों तक की है। नेटफ्लिक्स का मोबाइल एक्सेस बिल्कुल फ्री मिलता है। इसके अलावा जियो ऐप्स जैसे- JioTV और JioCinema का फायदा भी 90 दिनों तक मिलता है।

Airtel का फ्री नेटफ्लिक्स वाला प्लान

एयरटेल की ओर से कई प्लान ऑफर किए जाते हैं जिनमें से एक मुफ्त नेटफ्लिक्स वाला भी रिचार्ज प्लान है जो 84 दिनों की वैधता के साथ है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत सुविधाओं के सामने कम लग सकती है। दरअसल, एयरटेल के 1798 रुपये वाले प्लान के साथ बंपर डेटा और अन्य बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 3GB डेटा, हर दिन 100 SMS और नेटफ्लिक्स बेसिक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ Airtel Xstream ऐप का एक्सेस, स्पैम कॉल्स और एसएमएस का अलर्ट, मुफ्त HelloTunes और Apollo 24/7 जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

विज्ञापन

Vodafone Idea का सस्ता प्लान

वोडाफोन आइडिया का नाम टेलीकॉम कंपनियों में तीसरे नंबर पर आता है। ये कंपनी भी अपने ग्राहकों सस्ते और अधिक सुविधा के साथ प्लान ऑफर करती है। 1599 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को मुफ्त नेटफ्लिक्स मिलता है। इसके अलावा कॉलिंग और एसएमएस का फायदा भी मिलता है। 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाला ये प्लान हर दिन 2.5GB डेटा, डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है। 5जी उपलब्धता क्षेत्र में अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलता है। अन्य सुविधाओं की बात करें तो प्लान के साथ साप्ताहिक डेटा रोलओवर जैसे फायदे भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Airtel का 365 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कॉलिंग और बंपर डेटा फ्री!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola