Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plans: रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी 3 प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां हैं जो ग्राहकों को अलग-अलग वैधता और कीमत के साथ रिचार्ज प्लान पेश करती हैं। सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रिचार्ज में 28 दिन, 84 दिन और 365 दिनों वाला प्लान शामिल है लेकिन अगर आप इतनी वैधता वाले प्लान को अपना नहीं चाहते हैं और टेलीकॉम कंपनी के यूनिक वैधता वाले प्लानों को अपनाने की सोच रहे हैं तो 72 दिन और 77 दिनों वाले रिचार्ज प्लान को चुन सकते हैं।
रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की ओर से किफायती रिचार्ज प्लान की लिस्ट में 72 और 77 दिनों वाले प्लान को भी शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कौन सा रिचार्ज आपके लिए बेस्ट हो सकता है?
एयरटेल का 77 दिनों वाला रिचार्ज प्लान
एयरटेल का 77 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 489 रुपये और 799 रुपये का आता है। दोनों रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, स्पैम कॉल और एसएमएस अलर्ट, फ्री हैलोट्यून और अपोलो 24/7 सर्किल जैसे बेनिफिट्स देता है। इसके अलावा अन्य बेनिफिट्स प्लान की कीमत के अनुसार है। 489 रुपये के प्लान में कॉलिंग के अलावा कुल 6GB डेटा और कुल 600 एसएमएस का लाभ मिलता है। जबकि, 799 रुपये के रिचार्ज के साथ कॉलिंग के अलावा डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।
Vi का 77 दिन वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया का 77 दिनों वाला प्लान 799 रुपये का आता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलती है। इसके अलावा हर दिन 1.5GB डेटा और डेली 100 SMS की सुविधा भी शामिल है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान के साथ वीआई वीकेंड डेटा रोलओवर, बिंज ऑल नाइट और डेटा डिलाइट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
जियो का 72 दिनों वाला रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के पास 77 दिनों की वैधता वाला कोई रिचार्ज प्लान नहीं है। जबकि, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के पास 72 दिनों की वैधता वाला कोई रिचार्ज प्लान नहीं है। बात करें जियो के 72 दिनों वाले प्लान की तो इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा मिलता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो 20GB एक्स्ट्रा डेटा और अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा 90 दिनों के लिए फ्री JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस भी फ्री मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel: 365 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, जानें किसका सबसे बेस्ट
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 hr agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
4 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
8 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines