Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plan: Jio, Airtel और Vi ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। कुछ प्लान्स की कीमतों में तो 600 रुपये तक का इजाफा हुआ है। टेलीकॉम कंपनियों ने छोटे डेटा प्लान से लेकर लॉन्ग टर्म तक के कई प्लान्स के रेट बढ़ा दिए हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने OTT ऐप्स के साथ आने वाले कुछ प्लान्स को भी बंद कर दिया है। जिससे कहीं न कहीं करोड़ों यूजर्स काफी परेशान है।
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद से कई यूजर्स तो इस बात से भी परेशान हैं कि अब SIM एक्टिव रखने के लिए कौन-सा प्लान बेस्ट रहेगा? चलिए आज हम आपको Jio, Airtel और Vi के ऐसे ही बेस्ट प्लान बताएंगे जिससे आप अपने सिम को सस्ते में एक्टिव रख सकते हैं। बता दें कि कुछ साल पहले कंपनियों ने मिनिमम रिचार्ज करना जरूर कर दिया था, जिसकी वजह से अब यूजर्स को अपने सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए एक वेलिडिटी वाला या डेटा रिचार्ज कराना काफी जरूरी हो गया।
Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान
सबसे पहले बात करें रिलायंस जियो की तो टेलीकॉम कंपनी ने अपने प्लान्स में 25% तक का इजाफा किया है। वहीं, अगर अब आपको सिम कार्ड एक्टिव रखना है तो इसके लिए आपको 149 रुपये तक रिचार्ज करना होगा। बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी इस प्लान के साथ 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा दे रही है। इतना ही नहीं कंपनी इस प्लान में Jio Cloud, Jio Cinema और Jio TV का एक्सेस भी दे रही है। इस प्लान में आपको 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
ये भी पढ़ें-WhatsApp के इस जुगाड़ से FREE में देख सकते हैं OTT, पैसों की भी होगी बचत!
Airtel का सस्ता रिचार्ज प्लान
जिओ की तरह एयरटेल ने भी अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो अब आपको 199 रुपये का रिचार्ज करवाना होगा जो इसे एक्टिव रखने के लिए बेहतरीन प्लान है क्योंकि इसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है।
Vi का सस्ता रिचार्ज प्लान
Vi के सस्ते रिचार्ज प्लान की बात करें तो कंपनी अभी भी सिर्फ 99 रुपये में एक जबरदस्त प्लान पेश कर रही है। खास बात यह है कि इस प्लान में आपको 15 दिन की वैलिडिटी, 200MB डेटा और 2.5 पैसे प्रति सेकेंड के रेट से कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं आप चाहें तो इस रिचार्ज के बाद अपने सिम को पोर्ट भी करवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 hr agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
4 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
8 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines