Jio vs Airtel vs Vi Free Netflix Recharge Plans: टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी प्रमुख कंपनियां ग्राहकों को बनाए रखने के लिए विभिन्न सुविधा वाले रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। सभी अलग-अलग वैधता के साथ रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं और सुविधाओं के मामले में भी सभी के प्लान अलग होते हैं। मनोरंजन का पूरा आनंद उठाने के लिए अगर आप एक किफायती और अधिक सुविधा वाला प्लान चाहते हैं तो आइए जान लेते हैं कि जियो, एयरटेल या वीआई में से किसका रिचार्ज प्लान मुफ्त नेटफ्लिक्स के साथ आता है और किसका प्लान सबसे किफायती हो सकता है?
जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो की ओर से कॉल्स, एसएमएस और डेटा समेत मुफ्त नेटफ्लिक्स वाला प्लान ऑफर किया जाता है। एक प्लान की कीमत 1299 रुपये है जिसकी वैधता 84 दिनों तक की है। इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। सिर्फ ये ही नहीं प्लान के साथ रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट भी मिलता है। ओटीटी बेनिफिट्स के तौर पर ये प्लान केवल मोबाइल या टैबलेट पर स्ट्रीमिंग के लिए Netflix Mobile सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री देता है। यूजर्स को JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन 90 दिनों के लिए मुफ्त मिलता है।
Vi का फ्री नेटफ्लिक्स वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को नेटफ्लिक्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। 1599 रुपये का प्रीपेड प्लान है जो डेली 2.5GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता 84 दिनों की होती है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS की सर्विस मिलती है। सिर्फ मुंबई यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा डेटा रोलओवर का फायदा भी मिलता है।
एयरटेल का सस्ता रिचार्ज प्लान
एयरटेल की ओर 1798 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर किया जाता है। वोडाफोन आइडिया और जियो के प्लान की तुलना में इसकी कीमत अधिक है लेकिन डेटा बेनिफिट भी ज्यादा मिल रहा है। अनलिमिटेड 5G डेटा का बेनिफिट भी मिलता है। बात करें अन्य बेनिफिट्स की तो इस प्लान के साथ डेली 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त है। प्लान के साथ स्पैम कॉल और SMS अलर्ट, एक्सट्रीम ऐप का एक्सेस, फ्री हैलोट्यून और अपोलो 24/7 सर्किल जैसी सुविधाओं का फायदा भी दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- Reliance Jio का साल भर की छुट्टी वाला रिचार्ज प्लान, कम कीमत में बंपर बेनिफिट्स
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
1 day agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
2 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
3 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
3 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
3 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
4 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines