Jio vs Airtel vs Vi 84 Days Validity Plan Comparison: देश में तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां- रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया हैं। ये तीनों एक दूसरे को टक्कर देने के लिए कई तरह के प्लान ऑफर करती हैं। अलग-अलग कीमत और वैधता के साथ तीनों के पास एक से एक शानदार प्लान हैं, जिनमें कुछ प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ भी आते हैं। कई ऐसे ग्राहक हैं जो हर महीने रिचार्ज करने से बेहतर लंबी वैधता के साथ आने वाले प्लानों को अपनाना पसंद करते हैं, जिनमें 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाले प्लान को पसंद किया जाता है। आज हम आपको रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के सस्ते 84 दिन की वैधता वाले प्लान के बारे में जा रहे हैं, आइए जानते हैं।
Vi Cheapest Recharge Plan
वोडाफोन आइडिया तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में तीसरे नंबर पर आती है। ये अपने ग्राहकों को 84 दिनों की वैधता के साथ सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 459 रुपये में पेश करती है। इसमें कॉलिंग और डेटा बेनिफिट मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 6GB इंटरनेट डेटा और रोजाना 100 SMS का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा कंपनी के पास कई अन्य प्लान हैं लेकिन उनकी कीमत 459 रुपये से ज्यादा है।
Airtel Cheapest Plan
एयरटेल का नाम दूसरे सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों में आता है। 84 दिनों की वैधता के साथ एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 500 रुपये से कम कीमत का है। सिर्फ 455 रुपये में आप कॉलिंग और डेटा लाभ पा सकते हैं। इसमें यूजर्स को 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 6GB इंटरनेट डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा 900 SMS की सुविधा भी मिलती है।
Jio Cheapest Recharge Plan
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को सिर्फ 395 रुपये में 84 दिनों की वैधता के साथ प्लान ऑफर करता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 6GB इंटरनेट डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 1000 SMS का फायदा भी मिलता है। साथ में जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी आप हासिल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
26 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines