Jio vs Airtel vs BSNL vs Vi Recharge Plans under 300: आप कितने दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपनाना पसंद करते हैं? 28, 30, 56, 84, 90 या 365 दिन की वैधता वाले प्लानों में से कौन सा रिचार्ज आपकी पसंद में से एक है? या रिचार्ज के मामले में आप वैधता के साथ बेनिफिट्स और कीमत पर पहले गौर करते हैं? या कम कीमत का एक अच्छा रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं? तो आइए आपको देश के प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के 300 रुपये से कम के प्लान के बारे में बताते हैं।
आज हम आपको रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के प्लानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ 249 रुपये के आते हैं। आइए जानते हैं कौन सी कंपनी 249 रुपये में सबसे बेस्ट प्लान दे रही है जो कई सर्विस का लाभ कम कीमत में दे रहे हैं?
Reliance Jio Rs 249 Plan
जियो की ओर से 249 रुपये का प्लान ऑफर किया जाता है जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। आपको प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और डेली 1GB डेटा का फायदा मिलता है। प्रतिदिन डेटा की वैधता खत्म होने पर आप इंटरनेट का इस्तेमाल 64Kbps स्पीड के साथ कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs BSNL: 1 साल की वैधता वाला सस्ता रिचार्ज?
Airtel Rs 249 Plan
एयरटेल का रिचार्ज प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके साथ ग्राहकों को डेली 1GB डेटा यानी कुल 24GB डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Vi Rs 249 Plan
वोडाफोन आइडिया के 249 रुपये वाले प्लान की वैधता 24 दिनों की है। इस प्लान के साथ हर दिन 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर आप 64Kbps स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
BSNL Rs 249 Plan
बीएसएनएल के 249 रुपये वाले प्लान के साथ ग्राहकों 45 दिनों की वैधता मिलती है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। हालांकि, ये रिचार्ज प्लान सभी क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। चुनिंदा जगहों पर ही इसका फायदा मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से 4जी नेटवर्क सर्विस दी जाती है। जबकि, वीआई, एयरटेल और जियो की ओर से 5जी नेटवर्क सर्विस प्रदान की जाती है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel: लगवाना है WiFi? दोनों में से किसका प्लान है सबसे सस्ता, जानिए
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
7 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
8 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
11 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
12 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
14 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines