Jio के इस प्लान में मिलते हैं Airtel से ज्यादा बेनिफिट्स, जानकर आप भी कहेंगे- अरे वाह!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio vs Airtel Rs 719 Plan: देश में तीन दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां हैं। इनमें सबसे पहला नाम रिलायंस जियो और फिर दूसरे नंबर पर एयरटेल और तीसरे नंबर पर वोडाफोन-आइडिया का आता है। ये तीनों कंपनियां अपने ग्राहकों को अलग-अलग कीमत और बेनिफिट्स के साथ रिचार्ज प्लान पेश करती हैं।
बात करें जियो और एयरटेल की तो दोनों की बीच अक्सर प्लानों को लेकर कॉम्पीटीशन रहता है। सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्लान 719 रुपये का आता है। जियो और एयरटेल दोनों 719 रुपये का प्लान ऑफर करते हैं, लेकिन जब बेनिफिट्स की बात आती है तो जियो का 719 वाला प्लान अधिक सुविधा के साथ आता है। आइए एयरटेल और जियो के 719 रुपये वाले प्लान के बारे में जानते हैं।
एयरटेल का 719 रुपये वाला रिचार्ज प्लान डेली 1.5GB डेटा बेनिफिट्स के साथ है। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं, ये प्लान Airtel Xstream Mobile Pack का फ्री बेनिफिट भी देता है।
अन्य लाभों की बात करें तो प्लान में ErosNow, LionsgatePlay, ManoramaMAX, SonyLiv और HoiChoi प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। 3 महीने के लिए Apollo 24|7 Circle की मुफ्त सुविधा और FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक मिलता है। साथ में Wynk Music और हेलोट्यून्स का फ्री लाभ भी मिलता है।
जियो की ओर से भी 84 दिनों की वैधता के साथ 719 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। हालांकि, डेटा के मामले में ये प्लान अधिक बेनिफिट के साथ आता है। इसमें रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। अन्य बेनिफ्ट्स की बात करें तो प्लान में अनलिमिलेट कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा जियो सिनेमा (Jio Cinema), जियो सिक्योरिटी (Jio Security), जियो टीवी (Jio TV) और जियो क्लाउड (Jio Cloud) की फ्री सुविधा मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: