Jio vs Airtel Rs 395 Recharge Plan Comparison: एयरटेल और रिलायंस जियो दोनों ही टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए विभिन्न रिचार्ज प्लान ऑफर करती रहती हैं। हाल ही में देश की दूसरी सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान में बदलाव किया है। एयरटेल की ओर से अपने 395 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता बढ़ा दी गई है। यूजर्स को 56 दिनों की जगह अब 70 दिनों तक प्लान की सर्विस के बेनिफिट्स मिलेंगे। आइए आपको जियो और एयरटेल के 395 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बीच का अंतर बताने के साथ दोनों प्लान में कौन सा सबसे किफायती रहेगा? जानते हैं।
Bharti Airtel Rs 395 Plan
एयरटेल काव 395 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 395 रुपये में 70 दिनों तक की वैधता प्रदान कर रहा है। आप इस पैक के साथ डेटा, कॉलिंग, SMS के अलावा अन्य बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं। एयरटेल द्वारा 395 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा 70 दिनों तक दिया जाता है। इसके अलावा 600 मुफ्त SMS और 6GB डेटा की सुविधा भी मिलती है। वैधता बढ़ाने के बाद यूजर्स को अधिक 14 दिन तक सुविधाओं का फायदा मिलेगा। इससे पहले प्लान के साथ सिर्फ 56 दिन थे। बता दें कि रिचार्ज प्लान के साथ मुफ्त HelloTunes, Apollo 24/7 Circle और मुफ्त Wynk Music एक्सेस भी मिलता है।
ये भी पढ़ें- ये हैं Airtel के 5 सस्ते डेटा Recharge Plans!
Reliance Jio Rs 395 Plan
एयरटेल की तरह रिलायंस जियो भी 395 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। प्लान के साथ यूजर्स को कुल 1000 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 6GB डेटा का फायदा मिलता है। यूजर्स अनलिमिटेड 5जी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा JioCinema, JioTV और JioCloud का फायदा मिलता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक की है।
Jio vs Airtel:395 वाला प्लान किसका सबसे किफायती?
जियो और एयरटेल दोनों 395 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं। हालांकि, वैधता और सर्विस में थोड़ा बहुत फर्क है। जहां एयरटेल की ओर से 395 रुपये में 600 SMS की सुविधा दी जा रही है। वहीं, जियो द्वारा 1000 SMS का फायदा दिया जा रहा है। बात करें वैधता की तो एयरटेल इस पैक के साथ 70 दिनों की वैधता देता है। जबकि, जियो की ओर से 84 दिनों तक की वैधता दी जाती है। जियो और एयरटेल दोनों कुल 6जीबी डेटा का फायदा दे रहे हैं। आप दोनों कंपनी के 395 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बारे में जानकर अब खुद तय कर सकते हैं कि आपके लिए कौन सा प्लान किफायती है।
ये भी पढ़ें- जियो के 5 सबसे सस्ते Plans, बेनिफिट्स जानकर आप भी कहेंगे वाह!
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
11 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
14 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
15 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
16 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
18 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines