Jio vs Airtel: 84 या 98 दिन, किसका रिचार्ज प्लान सबसे किफायती? जानिए

Jio vs Airtel: 84 या 98 दिन में से कौन सा रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता और बेस्ट हो सकता है? एक दूसरे से 14 दिनों के फर्क वाले प्लान में जियो या एयरटेल कौन ज्यादा बेनिफिट दे रहा है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं और पता लगाते हैं कि कौन सा रिचार्ज प्लान किफायती साबित हो सकता है।

Jio vs Airtel Recharge Plans | Jio vs Airtel | Recharge Plans | airtel 84 days | 98 Days plan | Recharge Plan

Jio vs Airtel: सस्ते प्लान (Image Credit- News24)

Jio vs Airtel Recharge Plans With 84 and 98 Days: जब बात आती है दो प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल की तो दोनों का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। अपने ग्राहकों को किफायती और बेहतर नेटवर्क प्रदान करने के लिए जियो और एयरटेल द्वारा पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान ऑफर किए जाते हैं। अगर लंबी वैधता और बहुत सारे फायदे वाले प्लान अपनाने का सोच रहे हैं तो एयरटेल और जियो के पास ढेरों प्लान उपलब्ध हैं। आज हम आपको 84 या 98 दिन की वैधता वाले में से कौन सा प्लान लेना चाहिए? उसके बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं किसका प्लान किफायती साबित हो सकता है?

विज्ञापन

जियो और एयरटेल का किफायती प्लान

एयरटेल और जियो, दोनों ही यूजर्स को प्रीपेड प्लान ऑफर करते हैं जिनकी वैधता ज्यादा होती है और वो अनलिमिटेड कॉल्स, डेटा और एसएमएस बेनिफिट के साथ आते हैं। अधिक वैधता और बेनिफिट्स के साथ दोनों कंपनी के प्लानों की कीमत भी ज्यादा बढ़ जाती है। एयरटेल की ओर से 98 दिन का कोई प्लान ऑफर नहीं किया जाता है लेकिन 84 दिन का प्लान उपलब्ध है। जबकि, जियो के 98 दिन वाले प्लान से एयरटेल का 84 दिन वाला प्लान सही है या नहीं? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

Jio vs Airtel: 84 और 98 दिन वाला रिचार्ज

84 और 98 दिन के प्लान की कीमत में 20 रुपये का अंतर है और बेनिफिट्स के मामले में मामूली सा अंतर है। करीब 100 दिन की वैधता के हिसाब से जियो के 98 दिन वाले प्लान को अपनाने का सोच सकते हैं जो एयरटेल के 84 दिन वाले प्लान से 20 रुपये महंगा है लेकिन 14 दिन एक्स्ट्रा दिन के साथ भी है। दोनों ही कंपनी प्लान के साथ 5जी नेटवर्क के लिए एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा प्रदान करते हैं।

Airtel Rs 979 Recharge Plan

एयरटेल के 84 दिनों वाले रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, एसएमएस जैसे बेनिफिट के साथ है। 979 रुपये में यूजर्स को डेली 2 जीबी तक डेटा बेनिफिट मिलता है। इस प्लान के साथ एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो 22 से ज्यादा OTT कंटेंट देखने की सुविधा प्रदान करता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा मिलता है।

विज्ञापन

Jio Rs 999 Recharge Plan 

रिलायंस जियो का 98 दिनों वाला रिचार्ज प्लान कई बेनिफिट के साथ आता है। इसकी कीमत एयरटेल के 84 दिन वाले प्लान से 20 रुपये ज्यादा है। 999 रुपये में यूजर्स को डेली 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान के साथ JioCloud और JioTV जैसे बेनिफिट्स भी शामिल है। इसके अलावा अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा भी मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ