Jio vs Airtel Recharge Plans with 365 Days Validity: 1 साल की वैधता वाले रिचार्ज करने की सोच रहे हैं? तो पहले एक बार ये देख लीजिए कि थोड़े पैसे की बजट किस कंपनी के प्लान से हो पा रही है? जी हां, हम सभी ऐसे रिचार्ज प्लान को अपनाने की सोचते हैं जो किफायती होने के साथ पॉकेट फ्रेंडली हो। यहां तक कि हम में से कई ऐसे यूजर्स भी हैं जो लंबी वैधता वाले प्लान को अपनाना पसंद करते हैं। 84 दिनों की वैधता के रिचार्ज प्लान के अलावा कुछ यूजर्स के लिए 1 साल यानी 365 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान पहली पसंद में से एक होते हैं।
आज हम आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनाने के बाद रिचार्ज करने की टेंशन एक साल के लिए खत्म हो सकती है। आइए एयरटेल भारती और रिलायंस जियो के 365 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान में से किसका सस्ता है? जान लेते हैं?
Airtel vs Jio: 1 Year Validity Plans
एयरटेल और जियो दोनों अपने ग्राहकों को लंबी वैधता के साथ रिचार्ज प्लान उपलब्ध करता है। ग्राहकों अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज प्लान अपना सकता है। जैसे कुछ यूजर्स को कम कीमत में अधिक डेटा वाला प्लान चाहिए होता है, तो कुछ ऐसे यूजर्स होते हैं जिनकी पसंद कम कीमत में लंबी वैधता वाले प्लान होते हैं और उनमें डेटा बेनिफिट कितना मिल रहा है, उससे कोई खास मतलब नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 90 दिनों का सस्ता रिचार्ज प्लान!
Jio vs Airtel: Rs 1999 Recharge Plans
जियो और एयरटेल दोनों 1999 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं जो लंबी वैधता के साथ आता है। हालांकि, दिन की गिनती में जियो सिर्फ 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, SMS और कुल 24 जीबी डेटा का बेनिफिट दे रहा है। जबकि, एयरटेल की ओर से अनलिमिटेड वॉयस कॉल, SMS और कुल 24 जीबी डेटा का फायदा 365 दिनों की वैधता के साथ दिया जा रहा है।
Jio vs Airtel: 365 Days Validity Recharge Plans
जियो और एयरटेल की ओर से 365 दिनों की वैधता वाला प्लान 3599 रुपये का भी ऑफर किया जाता है। दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा प्रदान करती हैं, लेकिन डेटा बेनिफिट दोनों के अलग-अलग हैं। जियो की ओर से डेली 2.5GB डेटा बेनिफिट दिया जाता है, लेकिन एयरटेल रोजाना केवल 2 GB डेटा बेनिफिट देता है।
ये भी पढ़ें- 249 रुपये का रिचार्ज प्लान किसका सबसे सस्ता? जानें बेनिफिट्स
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
15 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
18 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines