Jio vs Airtel Recharge Plans: रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों ही प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों में से एक हैं। दोनों का दावा है कि वो अपने ग्राहकों को बेहतर से बेहतर नेटवर्क सुविधाएं प्रदान करते हैं। बेहतरीन नेटवर्क के अलावा एयरटेल और जियो अपने ग्राहकों को 1 साल का सस्ता रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं। लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान की तलाश अगर आपको भी है तो आइए जान लेते हैं कि एयरटेल और जियो में से किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता और बेस्ट हो सकता है?
Jio vs Airtel: 365 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज किसका?
दरअसल, TRAI के निर्देश अनुसार टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे सस्ते प्लान पेश करने के लिए कहा गया था जो सिर्फ कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स के साथ हो। ऐसे में यूजर्स के लिए 365 दिनों का लंबी वैधता वाला किफायती प्लान उपलब्ध हो सकेगा। इसलिए हाल ही में एयरटेल ने 365 दिनों वाला किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है। जबकि, कुछ महीने पहले जियो ने भी 365 दिनों का सस्ता प्लान पेश किया था।
Jio 365 Days Cheapest Recharge Plan
हर दिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा वाला रिचार्ज प्लान 3599 रुपये का आता है जो 365 दिनों की वैधता वाले प्लानों में बेस्ट माना जाता है। हालांकि, जियो के पास एक सस्ता एनुअल प्लान है जिसकी कीमत सिर्फ 1958 रुपये में है। इसमें कॉलिंग, डेटा आदि बेनिफिट्स शामिल हैं।
जियो का 1958 रुपये वाला प्लान
जियो का 1958 रुपये का एनुअल प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है। भारत में किसी भी नेटवर्क पर यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ फ्री नेशनल रोमिंग भी है। इसके अलावा 3600 फ्री SMS बेनिफिट भी शामिल है। जियो सिनेमा और जियो टीवी जैसे ऐप्स का मुफ्त बेनिफिट भी मिलता है। हालांकि, इसके साथ डेटा बेनिफिट शामिल नहीं है।
ये भी पढ़ें- Recharge Plan: 98 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, बंपर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
Airtel Cheapest Annual Plans
एयरटेल का नया रिचार्ज प्लान 2249 रुपये का है जिसकी वैधता 365 दिनों की है। अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 3600 फ्री SMS और कुल 30GB डेटा बेनिफिट शामिल है। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है जिनका डिवाइस अधिक समय वाईफाई से कनेक्ट रहता है। प्लान के साथ फ्री हैलोट्यून का बेनिफिट भी शामिल है। अगर आप डेली डेटा बेनिफिट वाला प्लान चाहते हैं तो इसके लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।
एयरटेल का 365 दिनों वाला रिचार्ज
अगर हर दिन 2.5GB डेटा बेनिफिट चाहते हैं तो इसके लिए 3999 रुपये खर्च करने होंगे। दरअसल, एयरटेल के 3,999 रुपये वाले रिचार्ज के साथ 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा डेली 100 एसएमएस का लाभ भी मिलता है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन का आप प्लान के साथ फायदा उठा सकते हैं। स्पैम कॉल्स और SMS Alert भी शामिल है। इसके अलावा अपोलो 24/7 सर्किल, फ्री हैलोट्यून और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का एक्सेस भी बिल्कुल फ्री मिलता है।
ये भी पढ़ें- Recharge Plan: 160 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, बंपर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
37 mins agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 hr agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
5 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
7 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines