Jio vs Airtel Rs 666 Recharge Plans Comparison: देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो और एयरटेल अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए अलग-अलग कीमत, बेनिफिट्स और वैधता के साथ रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं। सभी अपने आप में खास होते हैं जबकि, कुछ प्लान ऐसे भी हैं जो दोनों कंपनी की ओर से एक ही कीमत और वैधता के साथ पेश किए जाते हैं लेकिन बेनिफिट्स के मामले में दोनों प्लान की खासियत अलग हो जाती है।
आज हम आपको जियो और एयरटेल के एक ऐसे ही रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो 666 रुपये में आता है। हालांकि, फिर भी कैसे दोनों कंपनी के रिचार्ज प्लान अलग और किफायती हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं?
Airtel vs Jio: 84 दिनों वाले रिचार्ज प्लान
जियो और एयरटेल की ओर से 84 दिनों की वैधता के साथ रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। दोनों कंपनी अलग-अलग कीमत और बेनिफिट्स के साथ 84 दिन वाले कई रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। आज हम आपको जियो और एयरटेल के 666 रुपये वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो लंबी वैधता के लिए बेस्ट हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Airtel के 5 सस्ते डेटा Recharge Plans!
Airtel Rs 666 Recharge Plan
एयरटेल का 666 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 77 दिनों की वैधता के साथ है। इसके साथ रोजाना 1.5 GB यानी कुल 115GB डेटा का फायदा मिलता है। प्लान के साथ यूजर्स को unlimited 5G data समेत अन्य बेनिफिट्स भी मिलेंगे। यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS का फायदा उठा सकते हैं। प्लान में Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसके अलावा Wynk Music और Hello Tunes की भी फ्री सुविधा मिलती है।
Reliance Jio Rs 666 Recharge Plan
अगर बात करें रिलायंस जियो की तो ये कंपनी भी अपने ग्राहकों को 666 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। इसके साथ रोजाना अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, प्रतिदिन 1.5GB डेटा का फायदा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को कुल 126GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। एक दिन के डेटा लिमिट खत्म होने पर यूजर्स को 64 Kbps स्पीड के साथ इंटरनेट को इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। इसमें भी अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा शामिल है।
दोनों में से किसका प्लान किफायती?
जियो और एयरटेल की ओर 666 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। दोनों कंपनियां अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा देती हैं। दोनों की ओर से प्रतिदिन 1.5 GB डेटा, प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जाता है। हालांकि, डेटा का कुल बेनिफिट दोनों कंपनी का अलग-अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि एयरटेल का 666 रुपये वाला प्लान 77 दिन और जियो का 666 रुपये वाला प्लान 84 दिन की वैधता के साथ है। अब आप इससे खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि 666 रुपये को किस कंपनी में निवेश करना आपके लिए किफायती हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान! मिलेगा OTT, डेटा और कॉलिंग का फायदा
संबंधित खबरें
Apple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
19 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
20 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
22 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
23 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines