Jio vs Airtel Prepaid Plans Under 200 : एयरटेल और जियो भारत के दो बड़े टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स हैं, जो यूजर्स की जरूरत के अनुसार कई तरह के प्लान्स पेश करते हैं। इनमें कुछ लंबी वैलिडिटी वाले प्लान, OTT प्लान, एक्स्ट्रा इंटरनेट डाटा प्लान शामिल हैं। इन प्लान्स में से कुछ प्रीपेड मोबाइल प्लान्स ऐसे भी हैं, जो उन यूजर्स के लिए हैं जो बजट रिचार्ज प्लान चाहते हैं या अपने SIM को एक्टिव रखना चाहते हैं।
वहीं आज हम आपके लिए 200 रुपये से कम कीमत वाले, एयरटेल और जियो के मोबाइल प्रीपेड प्लान लेकर आए हैं जिसमें इंटरनेट डाटा, कॉलिंग, एसएमएस और बहुत कुछ मिलता है। आइए एयरटेल और जियो के 200 रुपये से कम के प्लान पर एक नजर डालते हैं…
Jio Prepaid Mobile Plans Under 200 Rs
Jio का 149 रुपये का प्लान
इस प्लान के तहत जियो 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 20 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर करता है, जिसकी सीमा 1 जीबी हर दिन डाटा मिलता है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। सब्सक्राइबर्स को JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री एक्सेस भी मिलता है।
Jio 179 रुपये का प्लान
यह प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 24GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर करता है, जिसकी लिमिट 1 GB पर-डे है, जिसके बाद स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS की सुविधा मिलती है। सब्सक्राइबर्स को JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री एक्सेस भी मिलता है।
ये भी पढ़ें : पुलिस ने किया फोन…तुम्हारे पार्सल में ड्रग्स हैं और गवां दिए 1.2 करोड़ रुपये; जानें लें क्या है ये नया स्कैम
Jio 199 रुपये का प्लान
इस प्लान के साथ यूजर्स को 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 34.5 GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसकी हर दिन 1.5 GB मिलता है, लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS शामिल हैं। सब्सक्राइबर्स को JioTV, JioCinema और JioCloud का भी फ्री एक्सेस मिलता है।
Airtel Prepaid Mobile Plans Under 200 Rs
Airtel 155 रुपये का प्लान
एयरटेल 155 रुपये का प्लान 1 जीबी डेटा के साथ 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ-साथ 300 एसएमएस 300 एसएमएस के बाद, 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस शामिल हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में प्लान फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक और पॉडकास्ट का एक्सेस दे रहा है।
Airtel 179 रुपये का प्लान
इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा मिलता है। अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ-साथ 300 एसएमएस और फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक और पॉडकास्ट का एक्सेस मिलता है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
21 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
23 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines