Jio vs Airtel Recharge Plans With 90 Days Validity: क्या आप ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जो 3 महीने यानी 90 दिनों की वैधता के साथ आते हो? अगर इतनी लंबी वैधता वाले प्लान में सस्ता ऑप्शन तलाश रहे हैं तो आप दोनों कंपनी के 90 दिनों वाले रिचार्ज प्लान के बारे में जानकर ये खुद तय कर सकते हैं कि आपके लिए कौन सा रिचार्ज प्लान सबसे किफायती हो सकता है। टेलीकॉम सेक्टर में सबसे पहले नंबर पर आने वाली कंपनी रिलायंस जियो, अपने ग्राहकों को 90 दिनों के लिए कॉलिंग, डेटा, एसएमएस के साथ ओटीटी बेनिफिट देती है।
एयरटेल की ओर से भी 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल, डेली एसएमएस और ओटीटी का फायदा दिया जाता है। आइए जानते हैं 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान किसका सबसे सस्ता?
जियो का 90 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
वैसे तो जियो के पास तीन प्लान हैं जो 90 दिनों की वैधता के साथ आते हैं, लेकिन दोनों की सुविधाएं और कीमत बहुत अलग हैं। अगर आप एक डेटा प्लान अपनाना चाहते हैं तो 90 दिनों के वैलिडिटी वाले डेटा प्लान की कीमत 100 रुपये और 195 रुपये है।
जियो के 100 रुपये वाले डेटा प्लान के साथ 90 दिनों के लिए कुल 5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा JioHotstar (Mobile / TV) का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। अगर बात करें जियो के 195 रुपये रुपये वाले प्लान के साथ JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलता है। ये प्लान कुल 15GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है।
वहीं, अगर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, डेली 2GB डेटा समेत 20GB एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट वाला प्लान चाहते हैं तो इसकी कीमत 899 रुपये है। ये प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा, जियो टीवी, जियो क्लाउड और JioHotstar का फ्री एक्सेस मिलता है।
एयरटेल का 90 दिनों वाला प्लान
जियो की तुलना में अधिक कीमत और कम बेनिफिट्स वाला 90 दिनों का प्लान एयरटेल का है। 929 रुपये में ग्राहकों को प्रीपेड प्लान ऑफर किया जाता है। 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। इस प्लान में स्पैम कॉल और एसएमएस अलर्ट का फायदा मिलता है। इतना ही नहीं, फ्री में एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का एक्सेस, फ्री हैलोट्यून और अपोलो 24/7 सर्किल की सुविधा भी मिलती है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
16 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
18 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines