Jio vs Airtel 365 Days Recharge Plans: देश में दो प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां- रिलायंस जियो और एयरटेल है जो ग्राहकों को अलग-अलग कीमत और सुविधा के साथ प्लान पेश करती हैं। अगर आपका बजट कम कीमत में अधिक वैधता वाले प्लान को लेने का है तो आप जियो या एयरटेल के 365 दिनों वाले प्लान को अपना सकते हैं। जी हां, दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को बनाए रखने और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के नियम के तहत सस्ते प्लान पेश करती है।
डेटा के साथ सस्ता रिचार्ज
जियो और एयरटेल द्वारा सस्ते प्लान में 1 साल की वैधता वाला रिचार्ज भी ऑफर किया जाता है। कम कीमत में अधिक बेनिफिट उठाना चाहते हैं तो आइए जियो और एयरटेल (Jio vs Airtel Plan) के 365 दिनों वाले प्लान के बारे में बताते हैं।
जियो का 365 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
घर या ऑफिस, दोनों जगह वाईफाई लगा हुआ है और आप इंटरनेट का खास इस्तेमाल नहीं करते हैं तो जियो का 1,899 रुपये वाला रिचार्ज प्लान अपना सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान की वैधता 365 दिनों तक की है। इसमें आपको कुल 24GB डेटा बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा मिलता है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ जियो ऐप्स का फायदा भी मिलता है। जियो के 1 साल वाले रिचार्ज प्लान की लिस्ट में ये एक सस्ता और बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस रिचार्ज प्लान को अपनाने के लिए My Jio App पर जाना होगा।
एयरटेल का 1 साल वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
एयरटेल का 1 साल की वैधता वाला रिचार्ज प्लान अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 2,249 रुपये खर्च करने होंगे। जी हां, एयरटेल की ओर से 2249 रुपये में 365 दिनों वाला प्लान दिया जाता है। ये कंपनी के सस्ते रिचार्ज प्लान में से एक है। इसमें यूजर्स को 1 साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 3600 एसएमएस की सुविधा मिलती है। लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के अलावा यूजर्स को कुल 30GB डेटा का बेनिफिट मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio का 365 और 84 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
4 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
5 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines