अगर आप मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं और इंटरनेट डेटा पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो आपके लिए अच्छी खबर है. रिलायंस जियो ने ऐसे ग्राहकों के लिए नए वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनमें इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी. हालांकि, इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का फायदा जरूर मिलेगा. इनकी शुरुआती कीमत 147 रुपये है, जबकि सबसे महंगे प्लान में 336 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है. खास बात यह है कि एयरटेल और वीआई के बाद अब जियो ने भी TRAI के निर्देश पर ऐसे रिचार्ज प्लान पेश किए हैं.
Jio ने पेश किए 6 वॉयस-ओनली प्लान
रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में अब कुल 6 ऐसे रिचार्ज प्लान शामिल हैं, जिनमें मोबाइल इंटरनेट डेटा नहीं मिलता. इनमें चार प्लान कम वैलिडिटी के साथ आते हैं, जबकि दो प्लान लंबी वैलिडिटी वाले हैं. सभी प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. वहीं, SMS की संख्या प्लान के हिसाब से अलग-अलग है. ग्राहकों को इनमें 300 से लेकर 3,600 SMS तक मिलते हैं.
इनमें 448 रुपये और 1,748 रुपये वाले प्लान कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी देते हैं. इन दोनों रिचार्ज के साथ JioTV और JioAICloud का एक्सेस मिलता है. यानी ग्राहकों को बिना इंटरनेट डेटा वाले प्लान में भी कुछ अतिरिक्त सुविधाओं का फायदा मिलेगा.
147 रुपये और 177 रुपये वाले प्लान
कम कीमत में रिचार्ज कराने वालों के लिए जियो के पास 147 रुपये और 177 रुपये वाले दो प्लान हैं. 147 रुपये के प्लान में 22 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 300 SMS दिए जाते हैं. वहीं, 177 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा है. दोनों ही प्लान में इंटरनेट डेटा नहीं मिलता.
अगर इनकी तुलना जियो के 189 रुपये वाले प्लान से करें, तो 177 रुपये वाला रिचार्ज 12 रुपये सस्ता है. दोनों प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. हालांकि, 189 रुपये वाले प्लान में 2GB इंटरनेट डेटा भी दिया जाता है, जबकि 177 रुपये वाले प्लान में सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है.
196 रुपये और 197 रुपये वाले प्लान
जियो का 196 रुपये वाला वॉयस-ओनली प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं. इस प्लान में मोबाइल इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है.
इसके अलावा कंपनी के पास 197 रुपये वाला प्लान भी है. इसमें पूरे कैलेंडर मंथ यानी महीने के हिसाब से वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान ग्राहक अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं और उन्हें 300 SMS भी मिलते हैं. इसमें भी इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं दी गई है.
448 रुपये के प्लान में मिलेगी 84 दिनों की वैलिडिटी
जो ग्राहक हर महीने रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, उनके लिए जियो का 448 रुपये वाला प्लान एक विकल्प है. इस रिचार्ज में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 1,000 SMS दिए जाते हैं.
इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है. हालांकि, इसमें मोबाइल इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं है. यानी यह प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ सिर्फ कॉलिंग और SMS की जरूरत है.
1,748 रुपये के प्लान में 336 दिनों तक चलेगा नंबर
अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने का झंझट नहीं चाहते, तो जियो का 1,748 रुपये वाला प्लान देख सकते हैं. यह कंपनी का सबसे लंबी वैलिडिटी वाला वॉयस-ओनली प्लान है. इसमें 336 दिनों यानी करीब 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है.
इस दौरान ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 3,600 SMS का फायदा मिलता है. इसके अलावा JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी दिया जाता है. इस प्लान में इंटरनेट डेटा नहीं मिलता. यह उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो अपना मोबाइल नंबर लंबे समय तक चालू रखना चाहते हैं और जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती.
ये भी पढ़ें- 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, Jio के इस प्लान में मिल रहे कई प्रीमियम बेनिफिट्स, इनती है कीमत
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
4 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines