Jio Vs Vodafone Idea 666 Prepaid Plan: हाल ही में Jio और Vodafone Idea यानी VI ने अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों में इजाफा किया था। जिसके बाद काफी यूजर्स तो BSNL पर शिफ्ट हो गए लेकिन बेहतर नेटवर्क और फास्ट इंटरनेट की वजह से आज भी करोड़ों यूजर्स जियो और VI के साथ जुड़े हुए हैं। दोनों कंपनियों के 666 रुपये के प्लान्स डेटा और कॉलिंग जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं। हालांकि, एयरटेल ने अपना 666 रुपये का प्लान बंद कर दिया है और इसकी कीमत बढ़ाकर 799 रुपये कर दी है। आइए जानते हैं कि Jio और Vodafone Idea के 666 रुपये वाले प्लान्स में अब क्या बदलाव किए गए हैं और किसमें आपको ज्यादा फायदे मिलते हैं।
Jio 666 रुपये प्रीपेड प्लान
Jio का 666 रुपये वाला प्लान अब थोड़े चेंज हो गया है…
- डेटा: इस प्लान में अब आपको हर दिन 1.5GB डेटा (कुल 105GB डेटा) मिल रहा है।
- कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग।
- SMS: हर दिन 100 SMS की सुविधा।
- Jio ऐप्स: JioTV, JioCinema, JioCloud आदि ऐप्स का एक्सेस।
- वैलिडिटी: अब यह प्लान पहले के 84 दिनों से घटाकर 70 दिनों की वैधता के साथ आता है।
- 5G डेटा: इस प्लान में पहले मिलने वाला अनलिमिटेड 5G डेटा अब हटा दिया गया है।
Vi 666 रुपये का प्रीपेड प्लान
Vodafone Idea का 666 रुपये वाला प्लान भी अब बदल गया है…
- डेटा: हर दिन 1.5GB डेटा यानी कुल 96GB डेटा मिल रहा है।
- कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग।
- SMS: हर दिन 100 SMS की सुविधा।
- वैलिडिटी: इस प्लान की वैलिडिटी 64 दिनों की है।
- डेटा रोलओवर: हालांकि Vi प्लान में एक खास सुविधा है जैसे इसमें डेटा रोलओवर, जिसके तहत इस्तेमाल न किए गए डेटा को अगले दिन इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Recharge Plans: 84, 98 और 336 दिनों के रिचार्ज प्लान, कौन सा सबसे सस्ता?
दोनों में से कौन-सा बेहतर?
जहां Jio का प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जबकि Vodafone Idea का प्लान 64 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। हालांकि, Jio की वैलिडिटी थोड़ी ज्यादा है, लेकिन Vi का डेटा रोलओवर फीचर इसे खास बनाता है। दोनों प्लान्स में हर दिन 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 SMS की सुविधा मिल जाती है। जबकि Jio के पास Jio ऐप्स का एक्सेस है। अगर आप ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं तो Jio का प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
11 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
13 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
15 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines