अगर आप भी Jio लवर हैं तो आपके लिए यह बड़ी खुशखबरी है। टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो की ओर से 500 रुपये से भी सस्ते दो नए प्लान्स पेश किए गए हैं। जिनसे रिचार्ज करने की स्थिति में इसकी जियो गेम्स क्लाउड सर्विस का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। अगर आप भी गेम खेलने के शौकीन हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। अगर आप ओटीटी कंटेट देखना पंसद करते हैं तो 50 रुपये से भी कम में आपका काम हो जाएगा।
Jio के ये दो नए ऑफर
बता दें कि जियो ने ये दो नए प्लान्स पेश कर रही है, जो 10 ओटीटी सेवाओं का कंटेंट देखने का बेहतरीन ऑप्शन देते हैं। इन जियो टीवी प्रीमियम प्लान्स में से एक की कीमत 450 रुपये से भी कम है। वहीं, नए गेमिंग प्लान्स में 500 रुपये से कम में डेली डाटा बेनिफिट्स दे रहा है। आइए जानते हैं दोनों प्लान्स के बारे में…
Jio का 445 रुपये वाला OTT प्लान
जियो कंपनी का सबसे सस्ता प्लान आने वाला है। जियो टीवी प्रीमियम प्लान 445 रुपये का है। इस प्लान से 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा मिलेगा। इस तरह टोटल 56GB डाटा इस प्लान में मिल रहा है। यूजर्स सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही रोजाना 100 फ्री मैसेजेस भी भेज सकते हैं।
बता दें कि इस प्लान में 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा आपको इस प्लान में जियो टीवी ऐफ में यूजर्स SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play और Discovery समेत 10 ओटीटी सेवाओं का भी आनंद ले सकते हैं। इसके साथ यूजर्स को JioAICloud के साथ 50GB क्लाउड स्टोरेज भी मिल रहा है।
Jio का 495 रुपये वाला फ्री गेमिंग प्लान
इस प्लान की बात करें तो यह 495 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। इसमें आपको 1.5GB डेली डाटा के साथ 5GB एक्स्ट्रा डाटा भी मिलेगा। इस प्लान में टोटल 47GB डेटा मिलेगा। यूजर्स सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही रोजाना 100 फ्री मैसेजेस भी भेज सकते हैं।
अन्य फायदों के तौर पर 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ JioGames Cloud और FanCode सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही यूजर्स को जियोहॉस्टार, मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन 90 दिनों के लिए मिल रहा है। इसमें भी यूजर्स को JioAICloud के साथ 50GB क्लाउड स्टोरेज भी मिल रहा है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
2 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
5 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
6 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
19 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines