Jio का धमाकेदार रिचार्ज, 12 OTT Apps, 2GB डेटा और ढेर सारी सुविधाएं

Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 12 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, 2GB डेटा रोज और ढेर सारी सुविधाएं मिल रही हैं। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो एंटरटेनमेंट और डेटा दोनों की तलाश में हैं। आइए जानते हैं इस प्लान में और क्या-कया जबरदस्त फायदे मिलते हैं…

Jio

Jio

विज्ञापन

Jio ने हाल ही में एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो यूजर्स को ढेर सारे बेनेफिट्स देता है। यदि आप Jio के ग्राहक हैं और मोबाइल डेटा, कॉलिंग और OTT प्लेटफॉर्म पर कंटेंट स्ट्रीमिंग के शौकीन हैं, तो यह प्लान आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 448 रुपये है और इसमें आपको कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। Jio का यह रिचार्ज प्लान यूजर्स को एक महीने (28 दिन) तक लगातार बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करता है। इस प्लान में आपको डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 12 फेमस OTT ऐप्स का एक्सेस और डेली 100 SMS जैसी सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं इस रिचार्ज के जबरदस्त फायदे…

Jio unlimited data Recharge Plans

Advertisment

डेली 2GB डेटा

Jio के इस रिचार्ज प्लान में आपको डेली 2GB डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि आप दिन भर इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। अगर आप 2GB डेटा खत्म कर लेते हैं, तो डेटा की स्पीड 64Kbps तक घट जाएगी, जिससे आप ब्राउजिंग या व्हाट्सएप के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Jio unlimited data Recharge Plans

अनलिमिटेड कॉलिंग

इस रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। मतलब आप देश भर में किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी अतिरिक्त खर्च के कॉल कर सकते हैं। यह सुविधा बहुत उपयोगी है, खासकर उन लोगों के लिए जो अक्सर कॉल करते रहते हैं।

विज्ञापन

Jio unlimited data Recharge Plans

12 OTT Apps का एक्सेस

Jio के इस रिचार्ज प्लान में आपको 12 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। जैसे Sony LIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, और Discovery+ इन ऐप्स के माध्यम से आप फिल्मों, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और अन्य कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। अगर आप अपने स्मार्टफोन पर OTT कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो यह प्लान आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन

Jio unlimited data Recharge Plans

डेली 100 SMS

इस रिचार्ज प्लान में आपको डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलेगी। चाहे आपको अपने दोस्तों को संदेश भेजने हों, या फिर ऑफिस के काम से जुड़े SMS चाहिए, यह सुविधा आपके लिए उपयोगी होगी।

विज्ञापन

Jio unlimited data Recharge Plans

28 दिन की वैलिडिटी

Jio का यह रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसका मतलब है कि आपको 28 दिनों तक सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा, OTT ऐप्स और SMS शामिल हैं।

विज्ञापन

Jio unlimited data Recharge Plans

किसके लिए है यह प्लान?

यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी है जो मोबाइल पर OTT प्लेटफॉर्म्स का आनंद लेते हैं। इसके साथ ही यदि आप डेली कॉलिंग और डेटा की जरूरत महसूस करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसकी कीमत 448 रुपये है, जो इस समय के हिसाब से बहुत किफायती है, खासकर अगर आप OTT कंटेंट के शौकीन हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ