Jio Unlimited 5G Plans: देश में जियो, एयरटेल और VI ने अपने टैरिफ प्लान्स में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ये 3 जुलाई से लागू होने वाले नए प्लान 25 प्रतिशत तक महंगे होंगे। हालांकि, अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में जियो अपने यूजर्स को प्लान स्टैक करने की सुविधा दे रहा है, आसान शब्दों में कहें तो 3 जुलाई से पहले आप मौजूदा प्लान के साथ एक्स्ट्रा रिचार्ज करके अभी से रख सकते हैं। यानी जब आपका पिछला प्लान खत्म होगा तो नेक्स्ट प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा।
50 प्लान तक कर सकते हैं स्टैक
जियो यूजर्स 50 प्लान तक स्टैक में लगा सकते हैं, जो मंथली, क्वार्टरली और इयरली हो सकते हैं। इससे यूजर्स 3 जुलाई से पहले अपने पसंदीदा प्लान को बार-बार रिचार्ज कर सकते हैं, बिना एक्स्ट्रा पेमेंट किए सभी बेनिफिट्स ले सकते हैं, जिसमें Unlimited 5G डेटा का एक्सेस भी शामिल है। इसके अलावा, 3 जुलाई से अनलिमिटेड 5G डेटा केवल उन यूजर्स को मिलेगा जिनके पास कम से कम 2 जीबी डेटा वाला प्लान होगा। वहीं, आज हम आपको ऐसे ही 4 प्लान बताएंगे जिनके साथ आप Unlimited 5G डेटा का मजा ले सकेंगे।
Jio 299 रुपये का प्लान
यह प्लान हर दिन 2GB 4G डेटा के साथ आने वाला सस्ता प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड 5G एक्सेस भी मिलता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। 3 जुलाई के बाद, यही प्लान 349 रुपये का हो जाएगा।
ये भी पढ़ें : Jio और Airtel के बाद Vi ने दिया बड़ा झटका! Prepaid और Postpaid प्लान हुए महंगे
Jio 533 रुपये का प्लान
Jio का 533 रुपये का ये प्लान 56 दिनों की वेलिडिटी वाला प्लान जिसमें 4G डेटा पर हर दिन 2GB डेटा कैप के साथ अनलिमिटेड 5G एक्सेस मिलता है। इस प्लान की कीमत 3 जुलाई से बढ़कर 629 रुपये हो जाएगी।
Jio 749 रुपये वाला प्लान
यह 90 दिनों की वेलिडिटी के साथ सबसे किफायती प्लान में से एक है, जिसमें अनलिमिटेड 5G एक्सेस के साथ हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इसमें एक्स्ट्रा 20 जीबी 4जी डेटा के साथ क्रिकेट ऑफर भी मिलता है।
Jio 2999 रुपये वाला प्लान
यह 365 दिनों की वेलिडिटी के साथ सबसे किफायती एनुअल प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड 5जी एक्सेस के साथ हर दिन 2.5 जीबी 4जी डेटा मिलता है, जिसकी कीमत जल्द ही 3599 रुपये हो जाएगी। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा प्लान है, जो लंबी वैधता वाला प्लान चाहते हैं।
संबंधित खबरें
फोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
16 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
20 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
21 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines