हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jio के अनलिमिटेड 5G डेटा वाले 6 सस्ते प्लान्स, फ्री कॉलिंग और OTT का भी मिलेगा मजा!

Jio Unlimited 5G Data Plans: अगर आप भी जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आज हम आपको 6 सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताएंगे जिसमें आपको अनलिमिटेड 5G डेटा और काफी कुछ मिल रहा है।

विज्ञापन

Jio Unlimited 5G Data Plans: पिछले कुछ वक्त में हाई-स्पीड इंटरनेट की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। रिमोट वर्क, ऑनलाइन गेमिंग और OTT स्ट्रीमिंग जैसी जरूरतों के चलते अनलिमिटेड 5G डेटा जरूरत बन गया है। इसे ध्यान में रखते हुए भारत की टेलीकॉम कंपनियां कई तरह के प्लान्स ऑफर कर रही हैं। वहीं, जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 6 सस्ते अनलिमिटेड 5G डेटा वाले प्लान ऑफर कर रहा है। इन प्लान्स में बेसिक बेनिफिट्स के साथ फ्री OTT सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है जिससे एंटरटेनमेंट का मजा डबल हो जाता है। चलिए इन 6 प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Jio के 6 बेस्ट अनलिमिटेड 5G डेटा वाले प्लान

999 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में आपको 98 दिनों की वैलिडिटी, 2GB/दिन डेटा और 3+ OTT सब्सक्रिप्शन का एक्सेस मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा वैलिडिटी के साथ OTT और अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा लेना चाहते हैं।

899 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में आपको 90 दिनों तक 2GB/दिन डेटा के साथ एक्स्ट्रा 20GB बोनस डेटा मिल रहा है। यह प्लान गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए बेस्ट माना जा रहा है।

445 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए 2GB/दिन डेटा और 10+ OTT प्लेटफॉर्म तक एक्सेस मिल जाता है। यह एंटरटेनमेंट पसंद करने वालों के लिए एक सस्ता और ज्यादा बेनिफिट्स वाला प्लान है।

399 रुपये वाला प्लान: इसमें आपको 28 दिनों के लिए 2.5GB/दिन डेटा और 3+ OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। यह प्लान ज्यादा डेटा यूज करने वालों के लिए एक किफायती ऑप्शन है।

349 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए 2GB/दिन डेटा और 3+ OTT सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो मनोरंजन और किफायत के बीच बैलेंस चाहते हैं।

198 रुपये वाला प्लान: वहीं, इस प्लान में आपको 14 दिनों के लिए 2GB/दिन डेटा और 3+ OTT सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। यह Jio 5G का सस्ते में मजा लेने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

जल्द शुरू होगी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस

टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि 5G प्लान्स की यह नई रेंज यूजर्स की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है। यही नहीं जल्द ही देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भी शुरू होने जा रही है। एलन मस्क की स्टारलिंक देश में अपनी सर्विस शुरू करने वाली है। वहीं, एयरटेल भी जल्द ही सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए तैयार है।

हाल ही में एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में, भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष राजन भारती मित्तल ने बताया कि उनकी सैटेलाइट टेलीकम्यूनिकेशन सर्विस शुरू होने के लिए तैयार है, जिसे केंद्र सरकार से मंजूरी मिलनी बाकी है। जियो भी जल्द ही सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने वाला है।

ये भी पढ़ें : Flipkart Valentine Sale में फिर गिरी iPhone 16 और 16 Plus की कीमत, देखे शानदार डील

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें