Jio True 5G in India: दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो लगातार अपनी ट्रू 5जी का विस्तार करने की कोशिश में है। वहीं, अब कंपनी की ओर से 15 मार्च, बुधवार को 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 34 और शहरों में ट्रू 5जी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके के साथ कुल संख्या 365 शहरों की हो गई है जहां पर जियो की 5जी सर्विस लाइव कर दी गई हैं।
मिलेगा 1GBPS की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा
जियो की ओर से कहा गया है कि 15 मार्च से इन शहरों में यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1GBPS स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट मिलेगा। इसके लिए कंपनी की ओर से एलिजिबल यूजर्स को जियो वोलकम ऑफर में इनवाइट भी किया जाएगा।
और पढ़िए –Flipkart Big Saving Days: नथिंग फोन (1) को सिर्फ 8,499 रुपये में खरीदने का मौका! जानिए कैसे?
जियो के इन शहरों में शुरू हुई 5जी सर्विस
जियो ट्रू 5जी अब 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 34 अतिरिक्त शहरों में उपलब्ध कर दिया जाएगा। इनमें भिवानी, जींद, कैथल, रेवाड़ी (हरियाणा), अमलापुरम, कावली, तनुकु, तुनी, धर्मवरम, विनुकोंडा (आंध्र प्रदेश),धर्मशाला, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), अत्तिंगल (केरल), तुरा (मेघालय), हावेरी, कारवार, रानीबेन्नूर (कर्नाटक), भवानीपटना, जटानी, खोरधा, सुंदरगढ़ (ओडिशा), नमक्कल, पुदुक्कोट्टई, अंबुर, रामनाथपुरम, चिदंबरम, शिवकाशी, तिरुचेंगोडे, विलुप्पुरम (तमिलनाडु), सूर्यापेट (तेलंगाना) बारामूला, कठुआ, कटरा, सोपोर (जम्मू और कश्मीर) शामिल हैं।
जियो के एक प्रवक्ता ने कहा कि “Jio के इंजीनियर हर भारतीय को True-5G देने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं, ताकि परिवर्तनकारी शक्ति और इस तकनीक के लाभों को देश के प्रत्येक नागरिक द्वारा अनुभव किया जा सके। दिसंबर 2023 तक Jio True 5G देश के हर शहर में पहुंच जाएगा।”
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
20 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
22 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines