Jio Rs 119 Plan Discontinued: रिलायंस जियो भारत में सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। ये अपने लोगों के बीच कई सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जाना जाता है। कंपनी के पास कई प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान हैं जिनमें अलग-अलग बेनिफिट्स दिए जाते हैं। ये ही कारण है की कई भारतीयों का भरोसा जियो के प्लानों पर बना हुआ है। सस्ते डेटा और कॉलिंग प्लान के लिए जियो को काफी जाना जाता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अपने एक सस्ते प्लान को बंद कर दिया गया है जिससे कई यूजर्स को झटका लग सकता है। आइए जानते हैं कि जियो ने अपना कौन सा किफायती रिचार्ज प्लान बंद कर दिया है।
जियो का कौन सा किफायती रिचार्ज प्लान बंद?
जियो के पास कई तरह के किफायती रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें से एक सिर्फ 119 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान बंद कर दिया गया है। ये कंपनी का सबसे किफायती प्लान कहलता है। इसमें डेटा, एसएमएस और कॉलिंग बेनिफिट्स दिए जाते थे।
Jio Rs 119 Plan Benefits
बात करें जियो के 119 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स की तो इसमें 19 दिनों की वैधता दी जाती थी। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के अलावा 1.5जीबी डेटा बेनिफिट दिया जाता था। इसके अलावा जियो ऐप्स का फ्री यूज और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाती थी। हालांकि, कंपनी की ओर से इस प्लान को अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है। ऐसे में इस प्लान का फायदा अब यूजर्स नहीं उठा सकते हैं।
अब ये है जियो का किफायती प्लान
जियो का 119 रुपये वाला प्लान कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है, जिसके बाद जियो का सबसे किफायती रिचार्ज प्लान 149 रुपये का हो गया है। इस प्लान के साथ कॉलिंग और डेटा का बेनिफिट दिया जाएगा। इसमें 20 दिनों की वैधता दी जाती है। ये प्लान 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट के साथ है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
13 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
17 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines