Jio Recharge Plan: कुछ ही समय पहले हि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी की धूम अभी थमी भी नहीं थी। लेकिन एक बार फिर अंबानी खानदान एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। क्योकि , रिलायंस जियो ने कुछ ऐसा किया है, जिससे उनके यूजर्स खुशी से झूम उठे हैं! कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स में से एक, ₹349 वाले प्लान में बदलाव किया है। ये बदलाव ग्राहकों को ध्यान में रखकर किया गया है, जिन्हें अक्सर इस प्लान की 28 दिन की वैधता थोड़ी कम लगती थी।
कंपनी पहले क्या करती थी ऑफर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी अपने ₹349 वाले रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB डाटा, 100SMS Per Day और अनलिमिटेड कॉल्स के साथ Unlimited True 5G Data, Jio Cinema, Jio Tv और Jio Cloud का 1 Month सुसक्रिप्शन भी ऑफर करती थी।
Jio Recharge Plan में क्या किए बदलाव
पहले इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। लेकिन अब कंपनी ने ग्राहकों की फीडबैक को ध्यान में रखते हुए इस प्लान की वैलिडिटी को बढ़ाकर 30 दिन कर दिया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को हर रिचार्ज पर 2 दिन ज्यादा मिलेंगे, वो भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। हालांकि, डेली डाटा लिमिट और फ्री एसएमएस की संख्या पहले जैसी ही रहेगी।
गौर करने वाली बात ये है कि कुछ समय पहले ही जियो ने अपने कई डेली, मंथली और सालाना पैक्स के दाम बढ़ा दिए थे। ऐसे माहौल में जियो का ये कदम ग्राहकों को खुश करने वाला है। कंपनी ने न सिर्फ प्लान की वैलिडिटी बढ़ाई है, बल्कि इस प्लान को एक नया नाम भी दिया है। अब ये प्लान “जियो हीरो 5G” के नाम से जाना जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी इस बदलाव के जरिए 5G सर्विस को भी यूजर्स के बीच प्रमोट करने की कोशिश कर रही है।
ऐड हुए ये नए Jio Recharge Plan
जियो का ये प्लान 30 दिनों के लिए 2GB डेटा/दिन के साथ आता है। यह प्लान अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में काफी सस्ता है जो 379 रुपये में समान लाभ ऑफर करता है। दूसरा, कंपनी के 999 रुपये के प्लान ने 1,199 रुपये के प्लान की जगह ली है और यह ज्यादा वैलिडिटी लेकिन कम प्रतिदिन डेटा के साथ आता है। अपडेट में कंपनी ने 949 रुपये और 1,049 रुपये की कीमत वाले दो नए OTT प्लान भी ऐड किए हैं। चलिए कुछ ऐसे ही प्लान्स के बारे में जानते हैं जिसमें फ्री OTT सब्सक्रिप्शन मिल रहा है…
999 रुपये का प्लान
इस प्लान में 98 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB/दिन डेटा और 100 SMS/दिन मिलते हैं। अनलिमिटेड ट्रू 5G के साथ ये प्लान JioTV, JioCinema और JioCloud सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है।
यह भी पढ़े: Jio के वो सस्ते रिचार्ज प्लान्स जिसमें FREE OTT सब्सक्रिप्शन, 5G भी दौड़ेगा सुपरफास्ट
949 रुपये का प्लान
यह प्रीपेड पैक अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB/दिन डेटा और 84 दिनों के लिए 100 SMS/दिन के साथ आता है। अनलिमिटेड ट्रू 5G के अलावा, यह 90 दिनों के लिए Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन और JioTV, JioCinema और JioCloud ऑफर करता है।
1,049 रुपये का प्लान
इस रिचार्ज में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB/दिन डेटा और 100 SMS/दिन मिलते हैं। यह JioTV मोबाइल ऐप के जरिए SonyLiv और Zee5 सब्सक्रिप्शन देता है। अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा, यह JioCinema और JioCloud के लाभ भी दे रहा है।
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
19 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
23 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines