Jio Recharge Plans: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) की ओर से पहले ही कह दिया जा चुका है कि टेलीकॉम कंपनियां ऐसे प्लान भी पेश करें जो सस्ते होने के साथ सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा प्रदान करते हों। ऐसे में उन ग्राहकों के लिए प्लान अपनाना किफायती हो सकेगा जो डेटा बेनिफिट नहीं चाहते हैं लेकिन अधिक अवधि का रिचार्ज प्लान अपनाना चाहते हैं। TRAI के निर्देश अनुसार एयरटेल, जियो, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियां ऐसे प्लान भी लेकर आ रही हैं जो अधिक वैधता के साथ सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा के साथ होते हैं।
जियो का लंबी वैधता वाला सस्ता रिचार्ज
देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के प्लान की बात करें तो यूजर्स के लिए कई सारे बेनिफिट्स और कीमत के साथ अलग-अलग रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ रिचार्ज ऐसे हैं जो एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनी की सिरदर्दी बढ़ सकते हैं। दोनों कंपनी के ग्राहकों को अपनी ओर खींचने या कहें कि लंबी वैधते के सस्ते प्लान के रूप में जियो के दो लेटेस्ट प्लान उपलब्ध हैं।
जियो का 1 साल की छुट्टी वाला रिचार्ज प्लान
सिर्फ 1958 रुपये में 365 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान उपलब्ध है। इसमें डेटा बेनिफिट नहीं मिलता है लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। किसी भी नेटवर्क पर कॉल के लिए अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलती है। इसके अलावा कुल 3600 SMS की सुविधा मिलती है।
अगर 1 साल की वैधता में डेटा बेनिफिट प्लान चाहिए तो इसके लिए 3,599 रुपये खर्च करने होंगे। इसके साथ हर दिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जियो का 84 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज
जियो की ओर से 84 दिनों की वैधता के साथ भी सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट वाला प्लान ऑफर किया जाता है। 458 रुपये में जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स और 1000 SMS का फायदा मिल सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, यूजर्स को JioCinema और Jio TV का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री मिलता है। नेशनल रोमिंग की सुविधा भी प्लान के साथ मुफ्त दी जाती है।
अगर डेटा के साथ आने वाला 84 दिनों की वैधता का प्लान अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए 799 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान के साथ 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और हर दिन 1.5GB हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ जियो टीवी और Jio Cloud का एक्सेस भी फ्री मिलता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
7 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
8 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
11 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
12 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
14 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines