Jio Recharge Plan under 3000: देशभर में कई टेलीकॉम कंपनियां है जिनमें रिलायंस जियो काफी प्रसिद्ध है। अपनी लोकप्रिता के साथ कंपनी अपने ग्राहकों को एक से बढ़कर एक प्लान देती है। इनमें से कई प्लान किफायती होने के अलावा सुविधाओं के साथ आते हैं। जबकि, कुछ ऐसे भी प्लान हैं जो ग्राहकों की सिम एक्टिव रखने के लिए बेस्ट मानें जाते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे भी प्लान हैं जिन्हें एक बार रिचार्ज करके सालभर के लिए छुट्टी पाई जा सकती है।
अगर आप जियो के ग्राहक हैं तो आप कंपनी की ओर से दिए जा रहे तीन खास प्लानों में से कोई एक अपना सकते हैं और एक बार रिचार्ज करके सालभर के लिए फ्री हो सकते हैं। आज हम आपके लिए 365 दिन यानी 1 साल की वैधता वाले जियो के तीन प्लान लेकर आए हैं जो कम कीमत में कॉलिंग, डेटा समेत ओटीटी बेनिफिट्स के साथ आते हैं।
Jio Rs 2545 plan
जियो अपने ग्राहकों को 2545 रुपये का प्लान ऑफर करता है। इस प्लान की वैधता 1 साल यानी 365 दिनों की होती है। इसमें रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS की सुविधा दी जाती है। इसमें Jio Apps का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
Jio Rs 2897 plan
जियो का 2897 रुपये वाला प्लान 365 दिन यानी 1 साल की वैधता के साथ आता है। ये प्लान डेली 2GB डेटा, डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ है।
Jio Rs 2999 plan
जियो का 2999 रुपये वाला प्लान है जिसकी वैधता 365 दिन यानी 1 साल की है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसमें कुछ ट्रेंडिंग OTT प्लैटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
11 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
12 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
14 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
16 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
18 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines