हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मुकेश अंबानी का करोड़ों Jio यूजर्स को तोहफा! 200 रुपये से कम में मिलेगा अनलिमिटेड हाई-स्पीड 5G

Jio Prepaid Plans Under 200 Rupees: अगर आप भी जियो यूजर हैं और 200 रुपये से कम में ज्यादा बेनिफिट्स वाला प्लान ढूंढ रहे हैं तो जियो के ये 3 प्लान चेक कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

Jio Prepaid Plans Under 200 Rupees: भारत में सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो के पास 37 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं जो 4G और 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में टैरिफ में बढ़ोतरी के बावजूद Jio अभी भी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के बीच सबसे किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश कर रहा है। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, कई OTT प्लैटफ़ॉर्म तक पहुंच जैसी सेवाएं शामिल हैं।

कुछ खास प्लान्स में तो कंपनी बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के अनलिमिटेड हाई-स्पीड 5G ऑफर कर रही है। वहीं, आज हम आपको जियो के 3 ऐसे प्लान्स के बारे में बताएंगे जो 200 रुपये से कम कीमत में आते हैं और शानदार बेनिफिट्स दे रहे हैं। इसमें से एक प्लान तो अनलिमिटेड हाई-स्पीड 5G डेटा ऑफर कर रहे हैं। चलिए इन प्लान्स के बारे में जानें…

Jio का 189 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

Jio के 189 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल, 2GB डेटा, हर दिन 100 SMS और 28 दिनों के लिए Jio ऐप्स का एक्सेस मिल रहा है। यह उन यूजर्स के लिए बेस्ट प्लान है जो कॉलिंग को प्रायोरिटी देते हैं और जिन्हें लंबी वैलिडिटी वाला, बजट-फ्रेंडली ऑप्शन चाहिए।

Jio का 198 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्लान में तो अनलिमिटेड 5G डेटा मिल रहा है जो जियो का सबसे किफायती रिचार्ज प्लान है। कंपनी 198 रुपये में 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB 4G डेटा या कुल 28 GB डेटा ऑफर कर रही है। अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है तो ये प्लान आपके लिए एक दम सही है।

ये भी पढ़ें : BSNL ने DTH कंपनियों को धो डाला…बिना सेट टॉप बॉक्स चलेंगे 500 से ज्यादा चैनल, जानें कैसे

Jio का 199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

जियो का यह खास प्लान 18 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 1.5 GB 4G डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा देता है। पहले प्लान की तुलना में, यह उन लोगों के लिए है जिन्हें अनलिमिटेड हाई-स्पीड 5G डेटा के बजाय ज्यादा वैलिडिटी की जरूरत होती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें