Jio Prepaid Plans 2024 with Free OTT Subscription: एयरटेल के मुकाबले Reliance Jio शुरुआत से ही अपने ग्राहकों के लिए कई जबरदस्त प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स पेश करता आया है। आज भी अगर इन प्लान्स की तुलना किसी अन्य कंपनी से करें तो जियो सबसे सस्ता ऑप्शन लगता है। कंपनी के कुछ प्रीपेड प्लान तो ऐसे हैं जिनमें डाटा बेनिफिट्स के साथ फ्री OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। अगर आप भी कम पैसों में एक बेस्ट प्लान ढूंढ रहे हैं तो नीचे हमने आपके लिए 4 प्लान्स को शार्ट लिस्ट किया है। आइये इन प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
148 रुपये वाला प्लान
लिस्ट के पहले प्लान की बात करें तो इसकी कीमत सबसे कम है जिसमें आपको एक दो नहीं बल्कि पूरे 12 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। हालांकि यह एक सिर्फ डाटा और OTT बेनिफिट वाला प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है जिसमें आपको कुल 10GB डाटा मिल रहा है। साथ ही इसमें आपको JioTV ऐप के माध्यम से Sony LIV, ZEE5, JioCinema प्रीमियम, लायंस गेट प्ले, डिस्कवरी+, सन NXT, कांचा लन्नका, प्लैनेट मराठी, चौपाल, डॉक्यूबे, EPIC ON और होइचोई का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
ये भी पढ़ें : Google I/O 2024: गूगल ला रहा गजब का फीचर! फोन स्विच-ऑफ हुआ तब भी कर सकेंगे ट्रैक
398 रुपये वाला प्लान
लिस्ट का दूसरा प्लान तो काफी जबरदस्त है इसमें आपको कॉलिंग बेनिफिट्स समेत 12 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है और इसमें आपको रोजाना 2GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में 6GB high speed डाटा और फ्री 5G का मजा भी मिलने वाला है। प्लान अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS की भी सुविधा देता है।
1198 रुपये वाला प्लान
जियो का ये प्लान तो इस प्राइस का सबसे तगड़ा प्लान है जिसमें आपको फ्री 14 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसमें Disney+Hotstar और अमेजन प्राइम समेत कई ऐप्स शामिल हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है और इसमें भी आपको रोजाना 2GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में 18GB एक्स्ट्रा डाटा और फ्री 5G का मजा भी मिलेगा। ये प्लान भी अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS की भी सुविधा देता है।
4498 रुपये वाला प्लान
लिस्ट का ये प्लान 4498 रुपये का है जिसमें आपको पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान भी 14 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। साथ ही इसमें आपको रोजाना 2GB डाटा और 78GB एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। प्लान में आप फ्री 5G का मजा भी ले सकते हैं और अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS की भी सुविधा मिलती है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
35 mins agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
7 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
7 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines