Jio Prepaid New Plan: रिलायंस जियो ने अपने चुनिंदा प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। जिससे करोड़ों यूजर्स की जेब पर सीधा असर पड़ा है। टेलीकॉम दिग्गज ने प्लान की कीमतों में 12 परसेंट की बढ़ोतरी की है। Lok Sabha Election 2024 से पहले ही कहा जा रहा था कि जुलाई में प्लान महंगे हो सकते हैं। हालांकि, अब नए प्लान लागू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि जियो कम से कम 5 प्रीपेड प्लान के साथ अब अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं देगा। आज हम आपको इन्हीं प्लान्स के बारे में विस्तार से बताएंगे…
इन 5 प्लान में नहीं मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा
रिलायंस जियो ने घोषणा की है कि वह सभी 2GB/दिन और उससे ज्यादा वाले प्लान पर ही अब केवल “अनलिमिटेड 5G डेटा” देगा। इसका मतलब यह है कि जो प्रीपेड प्लान हर दिन 1.5GB डेटा या उससे कम डेटा के साथ आते हैं, वे यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा नहीं ले पाएंगे। आइए सबसे पहले समझते हैं कि अनलिमिटेड 5G डेटा आखिर है क्या…
क्या है अनलिमिटेड 5G ऑफर?
दरअसल अगर आप 2GB/दिन या उससे ज्यादा वाला प्रीपेड प्लान खरीदते हैं और डेली लिमिट खत्म हो जाती है, तब भी आप Jio 5G डेटा का फ्री इस्तेमाल कर पाएंगे और इससे स्पीड भी स्लो नहीं होगी, ये ट्रू 5G अनलिमिटेड देता है। हालांकि जो लोग 1.5GB/दिन या उससे कम वाला प्रीपेड प्लान खरीदते हैं, वे इस ऑफर का मजा नहीं ले पाएंगे और एक बार दिया गया डेटा खत्म हो जाने पर, उन्हें एक्स्ट्रा डेटा के लिए रिचार्ज करना होगा, जो 2GB/दिन या उससे ज्यादा वाले प्रीपेड प्लान के मामले में नहीं होगा।
ये भी पढ़ें : Jio और Airtel के बाद Vi ने दिया बड़ा झटका! Prepaid और Postpaid प्लान हुए महंगे
कौन से हैं वो 5 प्लान?
टेलीकॉम दिग्गज द्वारा जारी की गई लिस्ट से पता चलता है कि कम से कम 5 प्लान हैं जिसमें अब 5G नहीं मिलेगा। इनमें 209 रुपये, 239 रुपये, 479 रुपये, 666 रुपये और 1,559 रुपये वाला प्लान शामिल हैं। अभी इसकी जानकारी नहीं है कि 1,559 रुपये वाला प्लान भी 5G देगा या नहीं क्योंकि यह 336 दिनों के लिए केवल 24GB डेटा ऑफर करता है। हालांकि ये मौजूदा प्लान की कीमतें हैं, जिनकी कीमत 3 जुलाई से बढ़ जाएंगी। साथ ही, ये सभी प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और SMS सर्विस के साथ आते हैं।
बढ़ोतरी के बाद कीमत
- 249 रुपये वाला प्लान जो अभी 209 रुपये का है।
- 299 रुपये वाला प्लान जो अभी 239 रुपये का है।
- 349 रुपये वाला प्लान जो अभी 299 रुपये का है।
- 399 रुपये वाला प्लान जो अभी 349 रुपये का है।
- 449 रुपये वाला प्लान जो अभी 399 रुपये का है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
35 mins agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
7 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
7 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines