सभी भारतीय टेलीकॉम कंपनियों को रिलायंस जियो ने शुरुआत से ही पछाड़ रखा है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए शुरू से किफायती प्लानों पेश करती आई है। इनमें से एक खास प्लान की कीमत 100 रुपये से कम है। इसमें ओटीटी मेंबरशिप समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। बेहद कम कीमत में यूजर्स को कई सारे लाभ दिए जाते हैं। आइए आपको Jio के 100 रुपये से कम कीमत वाले प्लान के बारे में बताते हैं।
Jio Plan under Rs 100
जियो अपने यूजर्स को 100 रुपये से कम कीमत का प्लान देता है। इसकी कीमत 91 रुपये है जिसमें यूजर्स के लिए कई आकर्षक बेनिफिट्स हैं। 28 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में फ्रि ओटीटी बेनिफिट्स दिए जाते हैं।
JIO Rs 91 Plan Details
जियो के 91 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 3GB हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलती है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 SMS का लाभ दिया जाता है। इतना ही यूजर्स जियो सिनेमा (Jio Cinema), जियो क्लाउड (Jio Cloud) और जियो टीवी (Jio TV) जैसे सभी जियो ऐप्स को फ्री में यूज कर सकते हैं।
कौन उठा सकता है प्लान का बेनिफिट
जियो के इस 91 रुपये वाले प्लान का लाभ सभी जियो यूजर्स के लिए नहीं है। ऐसे यूजर्स जो जियोफोन (JioPhone) का इस्तेमाल करते हैं उन्हें इस सस्ते प्लान का लाभ हो सकता है। आपको बताते दें कि जियो अपने फोन के साथ कई तरह के रिचार्ज ऑफर्स करता है।
कहां से खरीद सकते हैं जियो फोन
अगर आपके पास जियो का फोन नहीं है तो 1,999 रुपये की शुरुआती कीमत से आप जियो फोन को खरीद सकते हैं। जियो की आधिकारिक साइट के अलावा अन्य ई-कॉमर्स साइट से भी आप जियो फोन को खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट पर फोन डिस्काउंट से खरीदा जा सकता है।
संबंधित खबरें
OnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
28 mins agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 hr agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
3 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
20 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines