Jio New Unlimited 5G Data Plan: अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में टैरिफ बढ़ोतरी के तुरंत बाद, Jio ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल कंपनी ने अपने तीन नए 5G डेटा बूस्टर प्लान लॉन्च कर दिए हैं। ये डेटा वाउचर अनलिमिटेड 5G बेनिफिट ऑफर कर रहे हैं और इन्हें अनलिमिटेड 5G का लाभ उठाने के लिए 1.5GB/दिन डेटा प्लान के साथ ऐड किया जा सकता है। ये प्लान ट्रू अनलिमिटेड अपग्रेड सेक्शन में लिस्ट हो गए हैं। चलिए इन तीनों प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Jio 51 रुपये का प्लान
इस प्लान में अनलिमिटेड 5G हाई-स्पीड डेटा और 3GB 4G डेटा मिल रहा है। 4G लिमिट खत्म होने के बाद, स्पीड कम होकर 64 kbps पर आ जाएगी। इसकी वेलिडिटी मौजूदा प्लान जितनी ही रहती है। एक महीने तक की वेलिडिटी वाले 1.5GB/दिन डेटा प्लान पर Jio यूजर्स नए प्लान को करवा सकते हैं। आप इन प्लान्स को माय जियो ऐप में देख सकते हैं।
Jio 101 रुपये का प्लान
अगर आपके पास 5G सपोर्ट करने वाला फोन है, तो इस रिचार्ज में 4G कनेक्टिविटी के साथ 6GB डेटा और अनलिमिटेड 5G मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह प्लान केवल 1GB/दिन या 1.5GB/दिन डेटा प्लान के साथ काम करता है, जो एक महीने से ज्यादा लेकिन दो महीने से कम की वेलिडिटी ऑफर करते हैं।
ये भी पढ़ें-WhatsApp के इस जुगाड़ से FREE में देख सकते हैं OTT, पैसों की भी होगी बचत!
Jio 151 रुपये का प्लान
इस प्रीपेड पैक में जियो ट्रू 5G नेटवर्क पर 5G फोन इस्तेमाल करने वाले सब्सक्राइबर्स को 9GB 4G डेटा या अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। अनलिमिटेड 5G बेनिफिट जियो ट्रू 5G नेटवर्क से जुड़े 5G हैंडसेट के साथ मिलेंगे। इस आप 1.5 GB/दिन डेटा प्लान के साथ ऐड-ऑन कर सकते हैं। हालांकि आप इसे दो महीने वाले प्लान पर भी ऐड कर सकते हैं। वहीं, अगर आपने 479 रुपये या 1,899 रुपये के प्लान से रिचार्ज किया है तो यह प्लान काम नहीं करेगा।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
8 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
11 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
12 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines