Jio New Prepaid Plan: भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो ने भारत में अपने ‘ट्रू 5G अनलिमिटेड प्लान’ कैटलॉग में एक नया प्लान पेश किया है। यह प्लान जियो की ओर से सबसे सस्ता अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रहा है और ये रिचार्ज कई तरह के बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है। सबसे किफायती अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अगर आप जियो प्रीपेड सब्सक्राइबर हैं या अपना कनेक्शन पोर्ट करने या नया जियो सिम खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां जियो के नए 198 रुपये के प्लान के बारे में सभी जानकारी दी गई है। चलिए इसके बारे में जानें…
जियो का 198 रुपये वाला अनलिमिटेड 5G प्लान
जियो का ये नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस और 14 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा के साथ आता है। जियो ने बताया कि दैनिक डेटा कोटा खत्म होने के बाद, स्पीड 64kbps तक लिमिटेड हो जाएगी। 5G यूजर्स इस प्लान के साथ अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा का मजा ले सकते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
ये भी पढ़ें : Disney+ Hotstar हो जाएगा गायब? मुकेश अंबानी कर रहे हैं खास तैयारी
यहां से खरीदें प्लान
यूजर्स अपने Jio प्रीपेड नंबर पर इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए MyJio या किसी अन्य प्लेटफ़ॉर्म के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप ज्यादा वैधता और बचत वाले प्लान की तलाश में हैं, तो आप 349 रुपये का प्लान भी चेक कर सकते हैं, जिसमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।
वेबसाइट पर कंपेयर करें प्लान्स
आप वैलिडिटी के बेस पर तुलना के लिए वेबसाइट पर अन्य अनलिमिटेड 5G प्लान भी देख सकते हैं। अगर आप नया कनेक्शन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप Airtel और Vi के प्लान की तुलना भी कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में Jio ने अपने टैरिफ़ प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी जिसके बाद, Vi और Airtel ने अपने रिचार्ज प्लान पर टैरिफ़ बढ़ोतरी की घोषणा की।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
16 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines