Jio New Prepaid Plan: क्या आप भी जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए कंपनी ने एक बहुत ही कमाल का प्लान पेश किया है। जी हां, Jio ने लाखों यूजर्स के लिए एक नया 3333 रुपये वाला शानदार प्लान पेश किया है। खास बात यह है कि इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आपको फैनकोड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देखने को मिल रहा है।
बहुत से लोगों के मन में अब ये सवाल होगा कि आखिर ये फैनकोड क्या है? तो आपको बता दें कि अगर आप स्पोर्ट इवेंट्स देखना पसंद करते हैं जैसे बॉलीवॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबाल, तो इस प्लान के तहत जियो आपको बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के फ्री में सभी गेम्स दिखाएगा। इसके अलावा प्लान में आपको डेटा, कॉलिंग का भी मजा मिलने वाला है।
मिलते हैं ये बेनिफिट्स
इस प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको एक साल के लिए रोजाना 2.5GB डेटा भी मिलने वाला है। इस तरह प्लान में कुल मिलकर आपको 912.5 जीबी डेटा मिलने वाला है। अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां 5G रेंज आती है तो वहां आप अनलिमिटेड 5जी डेटा का मजा भी इस प्लान में ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Samsung का फोन 40,000 रुपये तक सस्ता! न जानें दें हाथ से ये मौका
अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी इस प्लान में आपको मिलने वाली है। साथ ही प्लान डेली 100 SMS करने की भी सुविधा दे रहा है। आप इस प्लान को MyJio ऐप या जियो की ऑफिशियल साइट से Buy कर सकते हैं। यही नहीं इस प्लान में आपको जियो क्लाउड ऐप, जियो TV, जियो सिनेमा का भी फ्री सब्सक्रिप्शन देखने को मिल रहा है।
स्पोर्ट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन
इस प्लान में सबसे खास स्पोर्ट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन है। जिससे आप क्रिकेट स्ट्रीमिंग के अलावा फुलबाल और फॉर्मूला 1 जैसे कई गेम्स को देख सकते हैं। इस प्लान के साथ आप फ्री में पॉपुलर गेम्स का मजा ले पाएंगे। अगर आप फैनकोड का अलग से सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो आपको हर महीने 220 रुपये खर्च करने होंगे। जो इस प्लान में आपको फ्री में मिल रहा है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
7 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
8 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
11 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines