हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हो गया फ्री में Netflix देखने का जुगाड़! Jio ने फिर दिया बड़ा तोहफा; फटाफट चेक करें

Jio Netflix Recharge Plan: अगर आप भी जियो का SIM कार्ड यूज कर रहे हैं तो कंपनी आपके लिए दो नए धांसू प्लान लेकर आई है जिसमें आपको कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री Netflix मिल रहा है। चलिए इसके बारे में जानें

विज्ञापन

Jio Netflix Recharge Plan: भारत की लीडिंग टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर, रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज कैटलॉग में दो नए प्रीपेड प्लान ऐड किए हैं जो Netflix सब्सक्रिप्शन बंडल करते हैं। इतना ही नहीं, सबसे महंगा प्लान हर दिन 3GB डेटा ऑफर करता है और दोनों प्लान अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा बेनिफिट के साथ आते हैं। अगर आप एक Jio यूजर हैं और अपने मोबाइल नंबर को रिचार्ज करने जा रहे हैं तो Netflix वाले ये प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, चलिए इन दोनों प्लान्स के बारे में विस्तार से जानें…

Jio का 1,299 रुपये वाला Netflix प्लान  

1,299 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और 84 दिनों के लिए रोजाना 100 SMS के साथ आता है। ऑफर की बात करें तो, इसमें आपको Netflix (मोबाइल), JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन बंडल मिलता है। डेटा के मामले में, डेली लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps हो जाती है।

पोस्टपेड से भी बेहतर? जानें कैसे

एलिजिबल कस्टमर्स के लिए प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है। हालांकि, आपको बता दें कि इसमें JioCinema का प्रीमियम एक्सेस नहीं मिलेगा। देखा जाए तो इस रिचार्ज में आपको हर महीने 433 रुपये का खर्च आ रहा है। जो इसके 399 वाले पोस्ट पेड जिसकी GST के साथ कीमत 470 रुपये तक पहुंच जाती है उससे काफी बेहतर है। नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान में आप 480p क्वालिटी पर स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : Google और Samsung के बाद ‘पुष्पा’ स्टाइल एंट्री लेगा Apple

Jio का 1,799 रुपये वाला Netflix प्लान

इस प्रीपेड रिचार्ज बंडल में अनलिमिटेड वॉयस, हर दिन 3GB डेटा और 84 दिनों के लिए रोजाना 100 SMS जैसे बेनिफिट मिलते हैं। सब्सक्रिप्शन की बात करें तो इसमें नेटफ्लिक्स (बेसिक), जियोटीवी, जियो  सिनेमा और जियो क्लाउड सब्सक्रिप्शन मिलता है। डेटा के लिए इसमें डेली लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps पर चली जाएगी।

विज्ञापन

हर महीने कितने का आएगा खर्च?

साथ ही, यह प्लान एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रहा है। इस प्लान में भी आपको जियोसिनेमा का रेगुलर प्लान मिलता है जिसका मतलब है कि आप इसमें प्रीमियम कंटेंट का मजा नहीं ले सकते। देखा जाए तो ये प्लान हर महीने 600 रुपये के खर्च पर आ रहा है। हालांकि इसमें आपको नेटफ्लिक्स बेसिक के साथ 720P वीडियो स्ट्रीमिंग ऑप्शन मिलता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola