Jio Long Term Recharge Plan: 1 दिन, 14 दिन, 28 दिन, 56 दिन या फिर 84 दिन? आप कितने दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपनाना पसंद करते हैं? क्या आप बार-बार रिचार्ज करा-करा के थक चुके हैं? क्या एक ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जो अधिक डेटा, कॉलिंग समेत ओटीटी ऐप्स के साथ आता हो? अगर हां, तो आपके लिए आज हम एक ऐसा ही रिचार्ज लेकर आए हैं जिससे आपकी पॉकेट पर कम असर पड़ेगा और आप ज्यादा सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगे। यहां तक कि बार-बार रिचार्ज करवाने की टेंशन से भी आप छुटकारा पा सकेंगे। आइए आपको जियो के खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान
आप रिलायंस जियो के किफायती रिचार्ज प्लान को अपना सकते हैं, जो लंबी वैधता के साथ आता है। दरअसल, जियो की ऑफिशियल साइट पर 3227 रुपये का एक रिचार्ज प्लान है जो कई सारी सुविधाओं के साथ है। प्लान के साथ सिर्फ अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा नहीं बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं।
मिलेगा 730GB डेटा का फायदा
रिलायंस जियो के 3227 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा का फायदा दिया जाएगा। ये रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। ऐसे में प्लान के साथ कुल 730GB डेटा का फायदा मिलेगा। इस प्लान को अपनाकर आप 1 साल तक के लिए फ्री हो सकते हैं और आपको रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Reliance Jio Rs 3227 Recharge Plan
जियो का 3227 रुपये वाला प्लान कुल 730GB डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और ओटीटी बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान में जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का बेनिफिट भी शामिल है। इतना ही नहीं, रिचार्ज के साथ अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन भी 1 साल की वैधता के साथ दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- Airtel के 5 सस्ते डेटा Recharge Plans!
Jio Recharge Plans with 365 Days Validity
जियो द्वारा दो अन्य रिचार्ज प्लान- 2999 रुपये और 3333 रुपये का ऑफर किया जाता है। दोनों रिचार्ज प्लान 365 दिन यानी 1 साल की वैधता के साथ आते हैं। दोनों प्लान एक जैसे बेनिफिट्स के साथ हैं बस फैनकोड सदस्यता का बंडलिंग का फर्क है।
Jio Rs 3333 Plan Benefits
जियो ने हाल ही में 3333 रुपये का प्लान पेश किया है। इसमें हर दिन 2.5जीबी डेटा, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स दिया जाता है। इसके अलावा जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री मिलता है। प्लान के साथ फैनकोड सदस्यता का फायदा भी मिलता है। इसके तहत यूजर्स को एक प्रीमियम स्पोर्ट्स ओटीटी ऐप का फ्री एक्सेस मिलता है।
Jio Rs 2999 Plan Benefits
बात करें 2999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की तो इसके साथ भी डेली 2.5GB डेटा का फायदा 1 साल की वैधता के साथ दिया जाता है। इसके अलावा जियो ऐप्स, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग फायदा मिलता है। ये प्लान फैनकोड सदस्यता के साथ नहीं आता है। इसके लिए आपको 3333 रुपये वाला रिचार्ज प्लान ही अपनाना होगा।
ये भी पढ़ें- जियो के 5 सबसे सस्ते Recharge Plans!
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
18 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
22 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines